
खबर है कि अनिल कपूर ने फिल्म ‘हाउसफुल 5’ छोड़ दी है। फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के साथ फीस को लेकर अनिल कपूर का विवाद हो गया। फिल्म ‘वेलकम’ और ‘वेलकम बैक’ के बाद ‘हाउसफुल 5’ में नाना पाटेकर और अनिल कपूर की हिट जोड़ी नजर आने वाली थी। फैंस भी काफी एक्साइटेड थे। पर ऐसा लग रहा है कि अब ऐसा नहीं हो पाएगा क्योंकि अनिल कपूर की फिल्म छोड़ने की खबरें आ रही हैं।
Housefull 5 में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन के साथ नाना पाटेकर और अनिल कपूर को भी कास्ट किया गया था। फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था, और वो इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन लेटेस्ट खबर ने उनका दिल तोड़ दिया है। ‘मिड डे’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पैसों को लेकर Sajid Nadiadwala और Anil Kapoor के बीच नहीं बनी, और ‘हाउसफुल 5’ छोड़ दी है।
‘मिड डे’ के अनुसार, अनिल कपूर ने जो ‘हाउसफुल 5’ के लिए जो फीस मांगी थी, उससे साजिद नाडियाडवाला सहमत नहीं थे। इस वजह से अनिल ने फिल्म छोड़ दी है। कहा जा रहा है कि अब इस वजह से मेकर्स फिल्म में नाना पाटेकर के किरदार पर दोबारा काम कर रहे हैं। उनके किरदार को फिर से लिखा जा रहा है, क्योंकि फिल्म में उनकी केमिस्ट्री अनिल कपूर के साथ दिखाई जानी थी। बताया जा रहा है कि अब अनिल कपूर वाले रोल के लिए अर्जुन रामपाल से बात चल रही है। हालांकि अभी मेकर्स की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है।
Home / Entertainment / Bollywood / अनिल कपूर ने पैसों के कारण छोड़ दी अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’! क्या नाना पाटेकर के रोल पर गिरेगी गाज?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website