Wednesday , October 15 2025 8:37 AM
Home / Entertainment / Bollywood / RRR के नाम हुआ एक और रिकॉर्ड, 98 सैकंड और सिनेमाघर हाउसफुल

RRR के नाम हुआ एक और रिकॉर्ड, 98 सैकंड और सिनेमाघर हाउसफुल


बाहुबली सीरीज से चर्चाओं में आए निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म आरआआर लगभग 10 महीने पहले प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म ने अपने प्रदर्शन के साथ ही भारतीय सिनेमा के सबसे बड़ी कामयाब फिल्म होने का तमगा हासिल किया था। वैश्विक स्तर पर इस फिल्म ने 1200 करोड़ का कारोबार किया था। इनमें से 800 करोड़ का कारोबार तो सिर्फ भारतीय सिनेमाघरों से आया था। रिलीज के महीने भर में 1000 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली ये भारत की पहली फिल्म है। फिल्म 5 भाषाओं तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज की गई थी।
अब आरआरआर के नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ गया है। फिल्म की हाल ही में लॉस एंजिलिस के एक चीनी थिएटर में स्क्रीनिंग की गई। इस थिएटर की खास बात यह है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा आइमैक्स थिएटर है जिसमें 932 लोग एक साथ बैठ कर फिल्म देख सकते हैं।
RRR के लिए जब टिकट की बुकिंग शुरू की गई तो सिर्फ 98 सेकेंड में पूरी की पूरी टिकट्स बिक गई। फिल्म की स्क्रीनिंग करने वाले आयोजक वियॉन्ड फेस्ट के मुताबिक ये किसी भी इंडियन फिल्म के बेहद ऐतिहासिक पल है।
वियॉन्ड फेस्ट ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा, ये ऑफिशियल और ऐतिहासिक है कि TCL चाइनीज थिएटर में RRR के सभी टिकट्स सिर्फ 98 सेकेंड में बिक गए। इससे पहले कोई भी इंडियन फिल्म ये उपलब्धि नहीं हासिल कर पाई है क्योंकि इससे पहले क्रक्रक्र जैसी फिल्म भी कभी नहीं बनी।
एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी और रामचरण- जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही सुपरहिट नहीं थी बल्कि क्रिटिक्स ने भी इस फिल्म को खूब सराहा था। वहीं इसे विदेशों में भी काफी पॉपुलैरिटी मिली है। अमेरिका और जापान में इस फिल्म को सबसे ज्यादा पसंद जा रहा है। इसके गाने नाटू-नाटू (नाचो-नाचो) को ऑस्कर के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है।