Thursday , March 12 2026 1:07 AM
Home / Uncategorized / UK के एक और सर्वे में दावा- ब्रिटेन आम चुनाव में सुनक को मिलेगी शर्मनाक हार, 1997 से भी बुरे होंगे नतीजे

UK के एक और सर्वे में दावा- ब्रिटेन आम चुनाव में सुनक को मिलेगी शर्मनाक हार, 1997 से भी बुरे होंगे नतीजे


ब्रिटेन में करवाए गए एक और सर्वे में दावा किया गया है कि ब्रिटेन आम चुनाव में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की सत्तारूढ़ पार्टी को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ेगा सुनक की सीट भी खतरे में है। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने संकेत दिए हैं कि ब्रिटेन में साल के अंतिम छह महीनों में आम चुनाव हो सकते हैं। यूगाव की ओर से जारी सर्वे रिपोर्ट के अनुसार सत्तारूढ़ सुनक के नेतृत्व वाले दल को हाउस ऑफ कॉमंस में 210 सीटों के नुकसान से महज 155 सीटों पर ही जीत हासिल होगी। सर्वे के अनुसार यह 1997 में तत्कालीन पीएम जॉन मेजर की हार से भी बुरी होगी जब टोनी ब्लेयर के नेतृत्व में लेबर पार्टी ने उन्हें केवल 165 सांसदों तक ही सीमित कर दिया था।
ब्रिटेन के 18 हजार से अधिक लोगों पर हुए इस सर्वे की रिपोर्ट बताया गया है कि इस साल होने वाले आम चुनाव में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के नेतृत्व वाली कंजरवेटिव पार्टी को हार का सामना करना पड़ेगा। जबकि विपक्षी लेबर पार्टी 403 सीटों के साथ सत्ता पर काबिज होगी। बहुमत के लिए महज 326 सीटों की ही आवश्यकता होती है। यूगाव की ओर से जारी सर्वे में कहा गया है कि सत्तारूढ़ सुनक के नेतृत्व वाले दल को हाउस ऑफ कॉमंस में 210 सीटों के नुकसान से महज 155 सीटों पर ही जीत हासिल होगी। सर्वे के अनुसार यह 1997 में तत्कालीन पीएम जॉन मेजर की हार से भी बुरी होगी, जब टोनी ब्लेयर के नेतृत्व में लेबर पार्टी ने उन्हें केवल 165 सांसदों तक ही सीमित कर दिया था। वहीं, स्कॉटलैंड में लेबर पार्टी के आसानी से सबसे बड़ा दल बनने की उम्मीद है।