
बॉलिवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या से फैन्स और फिल्मजगत सकते में आ गया है। सुशांत को बेहद मेहनती और टैलंटेड ऐक्टर माना जाता था। उनकी अचानक आत्महत्या से कई सवाल उठ खड़े हुए हैं कि आखिर उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। कुछ लोगों का कहना है कि सुशांत की पर्सनल लाइफ भी इसका कारण हो सकती है, जो हमेशा से काफी चर्चा में रही है।
फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी के कारण हमेशा चर्चा में रहे सुशांत सिंह राजपूतबॉलिवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार सुबह मुंबई में अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुशांत अपनी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी काफी चर्चा में रहते थे। उनकी निजी जिंदगी में वह कथित तौर पर कई रिलेशनशिप्स में रहे। आइए, खंगालते हैं सुशांत की अब तक की निजी जिंदगी।
अंकिता लोखंडे से हुआ प्यार
दोनों टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ के सेट पर मिले और उसके बाद दोनों को एक-दूसरे प्यार हो गया। कुछ ही समय में अंकिता और सुशांत लिव-इन में रहने लगे। एक समय ऐसा था कि टीवी जगत में इन दोनों की जोड़ी सबसे ज्यादा चर्चा में रही।
6 साल लंबा चला रिलेशनशिप
सुशांत और अंकिता का रिलेशनशिप लगभग 6 साल लंबा चला। दोनों लिव-इन में रहते थे लेकिन कुछ बातों को लेकर मतभेद सामने आने लगे। सुशांत का बॉलिवुड करियर धीरे-धीरे आगे बढ़ने ही लगा था कि तभी दोनों का ब्रेकअप हो गया।
तो ये था सुशांत और अंकिता के ब्रेकअप का कारण?
कहा जाता है कि जब सुशांत बॉलिवुड में तेजी से आगे बढ़ रहे थे तब अंकिता का करियर थम सा गया था। बताया जाता है कि अंकिता उस समय सुशांत के साथ शादी कर घर बसाना चाहती थीं लेकिन सुशांत अपने करियर पर ध्यान देना चाहते थे।
सुशांत के कारण आगे नहीं बढ़ा अंकिता का करियर?
सुशांत ने साल 2013 में बॉलिवुड में डेब्यू कर लिया था। उस समय अंकिता भी टीवी की दुनिया का जाना-पहचाना नाम थीं। बताया जाता है कि अंकिता के हाथ से कुछ फिल्में केवल इसलिए हाथ से निकल गई थीं क्योंकि उस प्रॉडक्शन हाउस के साथ सुशांत की अनबन थी। हालांकि बाद में अंकिता ने कंगना की फिल्म ‘मणिकर्णिका’ से बॉलिवुड में डेब्यू किया।
कृति सैनन के साथ रिलेशनशिप में थे सुशांत?
अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप के समय तक सुशांत को बॉलिवुड में ठीक-ठाक पहचान मिल चुकी थी। उसके बाद सुशांत और कृति सैनन अक्सर साथ दिखने लगे। दोनों ने साथ में फिल्म ‘राब्ता’ में भी काम किया था। हालांकि न तो ज्यादा यह फिल्म चली और न सुशांत-कृति की जोड़ी।
फिर रिया चक्रवर्ती से जुड़ा नाम
पिछले काफी समय से सुशांत का नाम ऐक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के साथ जोड़ा जा रहा था। दोनों को कई मौकों पर साथ भी देखा जाता था। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशल नहीं किया। हाल में ईटाइम्स से बात करते हुए रिया ने कहा था, ‘जहां तक सुशांत की बात है, वह मेरे सबसे अच्छे दोस्त और एक बेहतरीन इंसान हैं। मैं उनके बारे में तो नहीं जानती लेकिन मेरे लिए तो वह सबसे क्यूट और आकर्षक व्यक्ति हैं। लेकिन मुझे अभी तक नहीं पता कि वह मेरे बारे में क्या सोचते हैं।’
Home / Entertainment / Bollywood / फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी के कारण हमेशा चर्चा में रहे सुशांत सिंह राजपूत
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website