
हम सभी जो चीजें खाते हैं, उसका असर स्किन पर साफ तौर पर नजर आता है। यही कारण है कि हमें हमेशा हेल्दी चीजों के सेवन की सलाह दी जाती है। हालांकि, कई बार हमारे रोजमर्रा के फूड्स भी त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं कि ये कौन से फूड्स हैं, जो स्किन के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
हम सभी को डाइट का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। अक्सर लोग हेल्दी डाइट को सेहत से जोड़कर देखते हैं, क्योंकि कहीं ना कहीं उनकी की थिंकिंग यही है कि अच्छी डाइट से सेहत को फायदा होता है। मगर क्या आप जानते हैं कि एक इंसान जो कुछ भी खाता है, उसका सीधा असर त्वचा पर भी होता है। अगर आप बाहर का जंक फूड ज्यादा खाते हैं, तो मुंहासे, ऑयली स्किन और कालेपन जैसी समस्याएं होती हैं। वहीं, अगर आप हरी पत्तेदार सब्जियों और फल जैसी हेल्दी चीजों का सेवन करते हैं, तो स्किन में निखार आता है। यही कारण है कि इंसान को खाने की चीजों का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। हालांकि, आपको खाने की क्वालिटी के साथ-साथ इसकी मात्रा पर भी ध्यान देना चाहिए। अब आप कहेंगे कि मात्रा का स्किन से क्या लेना देना है, तो इसका जवाब है कि कई बार हम लोग हेल्दी समझकर कुछ चीजों का सेवन जरूरत से ज्यादा मात्रा में कर लेते हैं। इससे भी स्किन को नुकसान होता है।
रोजमर्रा की चीजें भी पहुंचा सकती हैं नुकसान – जी हां, हम जंक और प्रोसेस्ड फूड नहीं भी खाते हैं, तब भी हमारी त्वचा को नुकसान हो सकता है। इसके पीछे की वजह ये है कि डेली रूटीन में हम जिन चीजों को हार्मलेस समझकर खाते हैं, उनकी ज्यादा मात्रा त्वचा की कई समस्याओं को न्यौता दे सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही कुछ बेसिक सी रोजमर्रा वाली चीजों के बारे में बताएंगे, जो ज्यादा हो जाने पर त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं। इन चीजों के बारे में जानकारी हमें लाइसेंस एस्थेटीशियन डेनिज अक्योल के इंस्टाग्राम पोस्ट से मिली है।
डेयरी प्रोडक्ट्स से होने वाले नुकसान – हम सभी की डाइट में दूध, दही, पनीर और मक्खन जैसी ना जाने कितनी ही दूध से तैयार होने वाली चीजें शामिल होती हैं। हम इन सफेद प्रोडक्ट्स को सेहत के लिए फायदेमंद समझकर खाते हैं। हालांकि, इन प्रोडक्ट्स की ज्यादा मात्रा स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है। डाइट में डेयरी की मात्रा बढ़ने से चेहरे पर एक्ने और फोड़े-फुंसियां ज्यादा निकलते हैं।
मीठा खाने के नुकसान – अक्सर लोगों को मीठा खाने की क्रेविंग्स होती हैं। चीनी को सेहत और स्किन दोनों के लिए ही अच्छा नहीं माना जाता है। अगर आप ज्यादा मीठी चीजें खाना पसंद करते हैं, तो आपका बुढ़ापा उम्र से पहले आ जाता है। दरअसल, मीठा ज्यादा खाने की वजह से स्किन में रिंकल्स ज्यादा होते हैं। इससे आप उम्र से ज्यादा बड़े दिखने लगते हैं।
फ्राइड और स्पाइसी फूड – अगर आप फ्राइड और स्पाइसी फूड ज्यादा खाते हैं, तो त्वचा ऑयली और लाल दिखने लगती है। जी हां, जरूरत से ज्यादा ऑयल के सेवन से स्किन भी ऑयली हो जाती है। वहीं, तीखा खाना खाने से चेहरे पर लालिमा रहती है। इसे आप चेहरे पर दिखने वाली सूजन की तरह भी ले सकते हैं।
कच्चे अंडे भी नुकसानदायक – कच्चे अंडे सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन अगर इनका जरूरत से ज्यादा सेवन किया जाता है तो ये त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इसके सेवन से स्किन इरिटेशन की समस्या हो सकती है। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो जलन, लालिमा या चकत्ते की परेशानी हो सकती है।
ज्यादा नमक ना खाएं -नमक खाने में होना बहुत जरूरी होता है। मगर आपको इसे कंट्रोल में ही रखना चाहिए। अगर आप ज्यादा नमक वाला खाना खाते हैं, तो स्किन में डिहाइड्रेशन की परेशानी हो सकती है। इससे त्वचा रूखी और बजाना नजर आती है। ध्यान रखें कि अति किसी चीज की अच्छी नहीं होती है। आपको हेल्दी चीजों का सेवन भी कंट्रोल में ही करना चाहिए।
Home / Lifestyle / मीठे खाने के हो शौकीन? संभल जाओ… कहीं उम्र से पहले ना आ जाए बुढ़ापा, ये 5 फूड्स त्वचा को कर सकते हैं बर्बाद
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website