
बॉलीवुड ऐक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर के रिश्ते को लेकर हमेशा सुर्खियां बनी रहती हैं। दोनों के बीच उम्र के अंतर को लेकर काफी चर्चा की जाती है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच करीब 12 साल का अंतर है और यही वो वजह है कि लोग दोनों के रिश्ते पर सवाल खड़े करते आए हैं। अब मलाइका अरोड़ा ने इस सभी सवालों के जवाब दिए हैं और सभी ट्रोलर्स का मुंह बंद कर दिया है।
हाल ही में मलाइका अपने शो अरबाज खान के साथ अपने तलाक और अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशन के बारे में खुलकर जवाब दिए हैं। अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए मलाइका ने कहा, ‘लोग मुझे इस नजर से देखते हैं जैसे अर्जुन के साथ रिलेशनशिप में आकर मैं उसकी जिंदगी खराब कर रही हूं। या फिर वो कोई स्कूल का बच्चा है और मैं उसे पढ़ने नहीं दे रही। लोग मुझसे इस तरह के सवाल पूछते हैं मानो हम दोनों जब डेट पर जाते हैं तो अर्जुन क्लास बंक करता हो।’
मैं अर्जुन की जिंदगी बर्बाद नहीं कर रही हूं – मलाइका ने आगे कहा, ‘ऐसा कितनी बार हुआ है कि एक लड़का अपने से कम उम्र की लड़की को डेट करता है। उस लड़के को हम प्लेयर बोलते हैं। वहीं अगर एक लड़की अपने से कम उम्र के लड़के को डेट करले तो किसी को अच्छा नहीं लगता। मैं अर्जुन की जिंदगी बर्बाद नहीं कर रही हूं।’
अरबाज संग अपने रिश्तों पर बोलीं मलाइका अरोड़ा – वहीं अरबाज खान के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए मलाइका अरोड़ा ने कहा, ‘मैने मूव ऑन कर लिया है, अरबाज ने मूव ऑन कर लिया है अब आप सब लोग कब मूव ऑन करोगे?’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website