
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अर्जुन कपूर को गॉसिप क्वीन मानती है। श्रद्धा कपूर इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ फिल्म हॉफ गर्लफ्रेंड में काम कर रही है। बॉलीवुड में गॉसिप्स की काफी भरमार है। बॉलीवुड सितारों को भी इसमें खूब मजा आता है और श्रद्धा कपूर ने अर्जुन कपूर को‘गॉसिप क्वीन‘ का खिताब तक दे दिया है। श्रद्धा ने अपनी आने वाली फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ के एक प्रमोशनल इवेंट में अर्जुन को गॉसिप क्वीन बताया। उन्होंने कहा कि बी-टाउन में चल रहे हर तरह के स्कैंडल से अर्जुन खुद को अपडेट रखते हैं। हालांकि इस दौरान लोगों को लगा कि वह अर्जुन रामपाल के बारे में बोल रही हैं, जो ‘रॉक ऑन 2’ में साथ नजर आएंगे। इसलिए जब अर्जुन रामपाल से पूछा गया तो वो हैरान रह गए और कहा कि उन्हें तो इंडस्ट्री में क्या चल रहा है इस बारे में कुछ भी पता ही नहीं है। इसके बाद श्रद्धा ने स्पष्ट किया कि वो अर्जुन रामपाल की नहीं, बल्कि अर्जुन कपूर की बात कर रही हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website