
इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट मैच में शुभमन गिल के निशाने पर पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर का एक बड़ा रिकॉर्ड है। शुभमन गिल 11 रन बनाने ही उनसे आगे निकल जाएंगे। जानें क्या है ये रिकॉर्ड।
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच गुरुवार, 31 जुलाई से शुरू हो रहा है। भारतीय टीम सीरीज में 1-2 से पीछे है। ऐसे में शुभमन गिल की कप्तानी में इंडिया की कोशिश होगी कि इस मैच में वह इंग्लैंड को हर हाल में हराए और सीरीज को 2-2 से बराबर करें। ऐसे में भारतीय टीम कप्तान गिल की दमदार बल्लेबाजी पर बहुत कुछ निर्भर रहेगी, क्योंकि वह इस सीरीज में बल्ले से आग बरसा रहें।
इसके साथ ही शुभमन गिल के पास पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने का भी मौका है। शुभमन गिल बल्लेबाजी में इंग्लैंड के खिलाफ अगर 11 रन बना लेते हैं तो वह कप्तान के तौर पर किसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। शुभमन गिल इंग्लैंड के इस मौजूदा दौरे पर 4 मैचों में 722 रन बना चुके हैं। वहीं सुनील गावस्कर ने कप्तानी करते हुए 1978-79 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 732 रन बनाए थे। वहीं प्लेयर के तौर पर सुनील गावस्कर ने 1970-71 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 774 रन बनाए थे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website