Monday , February 9 2026 7:46 PM
Home / Sports / Ashes 2019: स्मिथ की मेहनत पर आर्चर का वार, पांंचवें टेस्ट में इंग्लैंड मजबूत

Ashes 2019: स्मिथ की मेहनत पर आर्चर का वार, पांंचवें टेस्ट में इंग्लैंड मजबूत


एशेज में ऑस्ट्रेलिया के लिए ‘वन मैन शो’ जारी है। स्टीव स्मिथ के अलावा कोई और कंगारू बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पा रहे है। पांचवें टेस्ट में भी यही देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 225 रनों पर सिमट गई।
बेहतरीन फॉर्म में चल रहे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने एक बार फिर अर्धशतकीय पारी खेली और अपनी टीम को संकट से निकालने की कोशिश की लेकिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के सामने स्मिथ के अलावा कोई और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रन नहीं कर सका। दोनों टीमों के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट का दूसरा दिन शुक्रवार इन दोनों के ही नाम रहा।
द ओवल मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 225 रनों पर समेट दिया। अगर स्मिथ 80 रनों की पारी न खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया और पहले सिमट सकती थी। आर्चर ने छह विकेट लेकर उसके बल्लेबाजों का विकेट पर टिकना मुश्किल कर दिया। इंग्लैंड ने पहली पारी में 264 रन बनाए। वह दूसरी पारी में 69 रनों की बढ़त के साथ उतरी। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट खोए नौ रन बनाकर अपनी बढ़त को 78 रनों तक पहुंचा दिया है। रॉरी बर्न्स चार और जोए डेनले एक रन बनाकर खेल रहे हैं।
दिन की शुरुआत भी इंग्लैंड ने ही की थी। वह दूसरे दिन मैदान पर अपने पहली पारी के स्कोर आठ विकेट के नुकसान पर 271 रनों के साथ उतरी थी। मेजबान टीम ने अपने बाकी के दो विकेट दूसरे दिन 23 रनों का इजाफा कर खो दिए। जोस बटलर अपने खाते में छह रन और जोड़कर 70 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। जैक लीच (21) के रूप में इंग्लैंड ने अपना आखिरी विकेट खोया। यह दोनों विकेट मिशेल मार्श ने लिए। मार्श ने कुल पांच विकेट अपने नाम किए। पैट कमिंस ने तीन और जोश हेजलवुड ने दो बल्लेबाजों को पविलियन पहुंचाया।
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ (211) ने गुरुवार को डबल सेंचुरी लगाया। तीसरे एशेज टेस्ट में चोट के कारण नहीं खेल पाए स्मिथ ने ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट की पहली पारी में दोहरा शतक जमाया है। यह स्मिथ के टेस्ट करियर का 26वां शतक है। इस दौरान उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल कीं…
सचिन को छोड़ा पीछे
इसी के साथ वह टेस्ट में सबसे तेजी से 26 शतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। स्मिथ से पहले नंबर सर डॉन ब्रैडमैन का है, जिन्होंने सिर्फ 69 टेस्ट पारियों में 26 शतक लगा दिए थे, जबकि भारत के सचिन ने यहां तक पहुंचने के लिए 136 पारियां खेलीं। स्मिथ का इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए 121 पारी लगे।
तीसरी बार 500+
इस दौरान स्मिथ ने मौजूदा सीरीज में 500 रनों का आंकड़ा भी पूरा किया। यह तीसरा मौका है जब स्मिथ ने एशेज सीरीज में 500 से अधिक का स्कोर किया है। उनसे आगे सिर्फ सर डॉन ब्रैडमैन ही हैं। ब्रैडमैन के नाम 5 बार इस करिश्माई आंकड़े को पार करने का रेकॉर्ड है।
8 पारियों में 5 शतक
यह इंग्लैंड के खिलाफ पिछली 8 पारियों में उनका 5वां शतक है। स्मिथ को एक साल पहले बॉल टैंपरिंग विवाद के कारण 12 महीने का प्रतिबंध लगा दिया गया था। उन्होंने इसी एशेज सीरीज से टेस्ट में वापसी की और आते ही बर्मिंगम में खेले गए पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जमाया। स्मिथ ने उस टेस्ट में क्रमश: 144 और 142 रनों की पारियां खेली थीं।
एशेज में सबसे अधिक शतक
एशेज सीरीज में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में भी स्मिथ तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उनके एशेज सीरीज में कुल 11 शतक हो गए हैं। इस मामले में 19 शतकों के साथ ब्रेडमैन पहले स्थान पर हैं तो वहीं जैक होब्स 12 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ 11वां शतक
स्टीव स्मिथ का इंग्लैंड के खिलाफ यह 11वां टेस्ट शतक है। किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक टेस्ट शतक लगाने का रेकॉर्ड ब्रैडमैन (इंग्लैंड के खिलाफ 19 शतक) के नाम है। सुनील गावसकर ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ 13, जैक हॉब्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 और सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 टेस्ट शतक लगाए हैं।
अपनी पहली पारी खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर का विकेट एक बार फिर जल्दी गिर गया। वॉर्नर इस बार आर्चर का शिकार बने। वह सिर्फ पांच रन ही बना सके। 14 के कुल स्कोर पर मार्कस हैरिस (3) भी आर्चर की गेंद पर स्लिप में बेन स्टोक्स के हाथों लपके गए। इसके बाद स्मिथ और मार्नस लाबुशाने (48) ने ऑस्ट्रेलिया को संभालने की कोशिश में तीसरे विकेट के लिए 69 रन जोड़े। लाबुशाने 83 के कुल स्कोर पर आर्चर की गेंद पर एलबीडब्ल्यू करार दे दिए गए।
स्मिथ को इसके बाद किसी का साथ नहीं मिला। मैथ्यू वेड (19) भी जल्दी पविलियन लौट लिए। दूसरे सत्र में ऑस्ट्रेलिया ने लाबुशाने और वेड के ही विकेट खोए। तीसरे सत्र में आर्चर ने मिशेल मार्श (17) को अपना शिकार बनाया। टिम पेन (1) और पैट कमिंस (0) को सैम करन ने दो लगातार गेंदों पर चलता किया।
स्मिथ अपने एक और शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन क्रिस वोक्स की एक सीधी गेंद उनके पैड पर लगी और अंपायर ने अपनी उंगली उठा दी। स्मिथ के रूप में ऑस्ट्रेलिया ने अपना आठवां विकेट खोया। उन्होंने 145 गेंदों का सामना किया और नौ चौके और एक छक्का मारा। अंत में पीटर सिडल ने 18 और नाथन लॉयन ने 25 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को 200 पार पहुंचाया। यह दोनों आर्चर का शिकार हुए।