Sunday , March 15 2026 7:34 PM
Home / Sports / एशेज सीरीज : शॉन मार्श के शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया मजबूत

एशेज सीरीज : शॉन मार्श के शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया मजबूत


एडिलेड। ऑस्ट्रेलिया शॉन मार्श के नाबाद 126 रन की बदौलत इंग्लैंड के खिलाफ यहां जारी पांच मैच की एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट (डे नाइट) के दूसरे दिन मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को अपनी पहली पारी 149 ओवर में 442/8 रन पर घोषित कर दी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड की पहली पारी में एक विकेट भी झटक लिया।

स्टंप्स तक इंग्लैंड का स्कोर 9.1 ओवर में 29/1 रन था। स्टोनमैन (18) को स्टार्क ने आउट कर दिया। एलेस्टर कुक (11) व जेम्स विंस (0) क्रीज पर हैं। इससे पहले मेजबान कंगारू टीम ने सुबह पारी 209/4 रन से आगे बढ़ाई।

पिछले दिन के नाबाद बल्लेबाज मार्श ने 231 गेंदों पर 15 चौके व एक छक्का जमाया। मार्श को विकेटकीपर टिम पैने (57) व पेट कमिंस (44) का बढिय़ा साथ मिला। पहले दिन उस्मान ख्वाज ने 53 रन बनाए थे। ओवरटन ने तीन, ब्रॉड ने दो और एंडरसन, वोक्स ने 1-1 विकेट लिया।