
बॉलिवुड के वेटरन ऐक्टर अनिल कपूर 63 साल की उम्र में भी काफी फिट हैं। ऐक्टर की फिटनेस की गवाही उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट दे रही है। उन्होंने यहां पर जो तस्वीरें शेयर की है, उन्हें देखकर किसी के भी मुंह से निकलेगा झक्कास और साथ ही बोलेगा कि क्या मसल्स बनाए हैं। आइए एक नजर डालते हैं अनिल कपूर के फिट बॉडी की तस्वीरों पर…
अनिल कपूर ने अपनी तस्वीरों को पोस्ट करने के साथ लिखा कि अगर आपको लगता है कि ऐसी बॉडी बनाने के लिए सप्लीमेंट्स पर खूब सारा पैसा खर्च करना पड़ता है तो मेरा जवाब न है, मैंने इस प्रक्रिया में कोई सप्लीमेंट नहीं लिया।
अनिल कपूर का कहना है कि मेरे ट्रेनर मार्क और मैं पिछले काफी सालों से मेरी बॉडी पर काम करने पर विचार कर रहे थे, तकरीबन 6 सालों से। हर बार कोई अड़ंगा लग जाता था, कभी कोई फिल्म, कभी ब्रांड इंडोर्समेंट या फिर परिवार को समय देने के चक्कर में यह चीज छूट जाती थी। हर साल हम यही कहते थे कि इस साल पक्का करेंगे।
कोरोना वायरस के चलते जारी लॉकडाउन को लेकर अनिल कपूर ने यह भी कहा कि इन मुश्किल हालातों में कुछ ऐसा सकारात्मक कीजिए जिसकी इच्छा आपको बरसों से थी। अपने शरीर को मजबूत बनाइए, इम्युनिटी बढ़ाइए, लचीलापन लाइए, अपने शरीर का सम्मान कीजिए। हमें इतना समय शायद जिंदगी में दोबारा नहीं मिलेगा।
अनिल कपूर की इस इंस्टाग्राम पोस्ट को लाखों लोगों ने पसंद किया है। इसके अलावा फैंस के साथ बॉलिवुड सिलेब्स इस पर जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। अनिल कपूर की इस पोस्ट पर सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने लिखा कि सही बात, हमें अपना बेस्ट देना कभी बंद नहीं करना चाहिए।
अनिल कपूर की फिल्म
वर्कफ्रंट की बात की जाए तो अनिल कपूर आखिरी बार डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म मलंग में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, कुणाल खेमू, दिशा पाटनी और एली एवराम भी दिखाई दिए थे।
Home / Entertainment / Bollywood / 63 की उम्र में अनिल कपूर के मसल्स देखकर आपके मुंह से निकलेगा ‘झक्कास
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website