Tuesday , February 10 2026 4:59 AM
Home / Sports / AUS vs IND 2nd Test : भारत के नाम रहा पहला दिन, शुभमन और पुजारा क्रीज पर; स्कोर-36/1

AUS vs IND 2nd Test : भारत के नाम रहा पहला दिन, शुभमन और पुजारा क्रीज पर; स्कोर-36/1


ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जा रहे बॉक्सिंग टेस्ट के दौरान टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहली पारी में 195 रनों पर रोक लिया। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने चार तो अश्विन ने तीन विकेट निकाले। जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में ओपनर मयंक अग्रवाल मिशेल स्टार्क की गेंद पर पगबाधा आऊट हो गए। पहले दिन के खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 36 रन बना लिए हैं। भारत अब भी ऑस्ट्रेलिया से 159 रन पीछे है। शुभमन 28 रन बनाकर जबकि पुजारा 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
इससे पहले भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की। तेज गेंदबाज बुमराह ने पांचवें ही ओवर में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर जो बन्र्स को पवेलियन लौटा दिया। बन्र्स खाता भी नहीं खोल पाए थे। हालांकि मैथ्यू वेड और लाबुशेन ने इसके बाद पार्टनरशिप कर स्कोर को आगे बढ़ाया। वेड ने 39 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 30 रन बनाए। उन्हें भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपना शिकार बनाया।
अश्रिन ने एक बार फिर से स्टीव स्मिथ को 0 पर ही अपना शिकार बना लिया। स्मिथ अश्विन की गेंद को समझ नहीं पाए और पुजारा को कैच दे बैठे। इसके बाद ट्रेविस हेड ने 38 तो लाबुशेन ने 48 रन बनाए। उन्हें क्रमश: बुमराह और डैब्यू कर रहे मोहम्मद सिराज ने आऊट किया। ऑस्ट्रेलिया टीम ने चाय तक 134 रन बनाए थे लेकिन तीसरे सीजन में उनकी बल्लेबाजी और खराब हो गई।
पांच विकेट गंवा चुकी ऑस्ट्रेलिया को कैमरून ग्रीन के रूप में छठा झटका लगा। ग्रीन केवल 12 रन बना पाए। इसके बाद कप्तान टिम पेन महज 13 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर हनुमा को कैच दे बैठे। बुमराह ने शानदार वापसी करते हुए मिशेल स्टार्क का विकेट निकाला। ऑस्ट्रेलियाई टीम 71 ओवरों तक पहुंचते अपने आठ विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद बुमराह ने लाथन लियोन और जडेजा ने कमिंस का विकेट निकालकर ऑस्ट्रेलिया को 195 रनों पर रोक दिया।

बता दें कि भारत की ओर से अजिंक्य रहाणे इस टेस्ट में कप्तानी करेंगे। टीम इंडिया में इस टेस्ट के लिए पांच बड़े बदलाव किए गए हैं। पहले टेस्ट में खराब प्रदर्शन करने पर पृथ्वी शॉ और साहा को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। टीम में शुभमन गिल, रिषभ पंत और रविंद्र जडेजा को जगह दी गई है। आइए जानते हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन, पिच और मौसम रिपोर्ट के बारे में-

आमने सामने
कुल मुकाबले : 100
ऑस्ट्रेलिया : 43
भारत : 28
टाई : 1
ड्रा : 28

मेलबर्न मैदान का इतिहास : 112 टेस्ट
पहले बल्लेबाजी करते जीते : 56
पहले गेंदबाजी करते जीते : 39
पहली पारी का औसत स्कोर : 312
चौथी पारी का औसत स्कोर : 173
सर्वोच्च स्कोर 624/8 ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान
न्यूनतम स्कोर 36/10 दक्षिण अफ्रीका बनाम दक्षिण ऑस्ट्रेलिया

कैसी रहेगी पिच और मौसम
मेलबर्न का मैदान बड़े उतार-चढ़ाव के लिए जाना जाता है। पहले दिन मौसम साफ रहेगा। लेकिन दूसरे पर पारा 33 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने की संभावना है। पांच दिनों में एक दिन बारिश की भी संभावना बन रही है।

दोनों टीमों की एकादश- भारत (कंफर्म प्लेइंग इलेवन) : मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया : जो बन्र्स, मैथ्यू वेड, मारनस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, टिम पेन (कप्तान और विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन।