Tuesday , March 3 2026 9:21 PM
Home / Sports / भारतीय दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया ने बदला कप्तान, एलिसा हीली संभालेंगी तीनों फॉर्मेट में कमान

भारतीय दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया ने बदला कप्तान, एलिसा हीली संभालेंगी तीनों फॉर्मेट में कमान


दिग्गज मेग लैनिंग के संन्यास लेने के बाद एलिसा हीली को ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की सभी प्रारूपों का कप्तान नियुक्त किया गया है। वह इस महीने भारत दौरे से अपनी नई भूमिका शुरू करेंगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम 21 दिसंबर से मुंबई में एक टेस्ट, तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी।
हीली ने इससे पहले जून से इंग्लैंड, आयरलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व किया था। एडिलेड स्ट्राइकर्स को महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) में लगातार दो खिताब दिलाने वाली ऑलराउंडर तहलिया मैकग्रा को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। 33 साल की हीली पिछले कुछ समय से शानदार लय में है। हीली इससे पहली टीम की उपकप्तान थी। हीली ने नई भूमिका मिलने के बाद कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया के झंडे को ऊंचा रखने के लिए जो भी करना होगा वह करेंगी।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट ‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से हीली ने कहा, ‘मैं कप्तान की भूमिका स्वीकार करके सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं हमारी टीम का नेतृत्व करने के अवसर के लिए आभारी हूं। मैंने वास्तव में पिछले कुछ महीनों में खिलाड़ियों के समर्थन का लुत्फ उठाया है।’