
लंदन: आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जॉन हेस्टिंग्स इंग्लिस काउंटी में खेलते समय पैर में चोट खा बैठे हैं और वह उपचार तथा रीहैब के लिए जल्द ही स्वदेश लौटेंगे। 31 वर्षीय हेस्टिंग्स जून में सम्पन्न चैंपियंस ट्राफी में आस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे। वह ससेक्स के खिलाफ खेलते हुए पैर में चोट खा बैठे। टीम के सूत्रों ने एक बयान में बताया कि हेस्टिंग्स की चोट की एमआरआई करायी गई है और उनकी चोट गंभीर है। वह कुछ दिनों तक खेल से दूर रह सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि आस्ट्रेलियाई टीम को आगे कई क्रिकेट सीरीज खेलनी है और टीम को उम्मीद है कि हेस्टिंग्स चोट से वापसी करते हुए जल्द ही टीम में नजर आएंगे। आस्ट्रेलिया को सितंबर और अक्टूबर में भारत में सीमित ओवरों की क्रिकेट सीरीज खेलनी है जबकि इसके बाद घरेलू जमीन पर इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में भिडऩा है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website