
भारतीय टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे हैं। भारतीय टीम जहां पहली बार ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर अपना पहली टेस्ट सीरीज जीतने की कोशिशों में है, वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम भी इस हार को टालने की पूरी कोशिश करेगी। मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मैरीसन ने दोनों टीमों को अपने घर पर न्यौता दिया। विराट कोहली और टिम पेन अपनी पूरी टीम के साथ सिडनी के किरिबल्ली हाउस पहुंचे।
रोहित अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौट आए है। रोहित की पत्नी ऋतिका ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है। जहां पूरी टीम वाइट शर्ट और ग्रे ओवरकोट के ऑफिशियल लुक में दिखें वहीं ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या टीम के ब्लेजर में दिखें. वहीं कोच शास्त्री हैट के साथ दिखे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website