
लंदन: जीत की उम्मीद लगाए बैठे आस्ट्रेलिया को बारिश ने सोमवार को जोर का झटका दे दिया और उसका बंगलादेश के साथ आईसीसी चैंपियंस ट्राफी का ग्रुप ए मैच बिना किसी परिणाम के रद्द हो गया। दोनों टीमों का एक-एक अंक मिला।
आस्ट्रेलिया का लगातार दूसरा मैच बारिश के चढ़ा भेंट
विश्व चैंपियन आस्ट्रेलिया का यह लगातार दूसरा मैच बारिश के कारण धूल गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मैच में बारिश ने आस्ट्रेलिया को हार बचा लिया था लेकिन इस बार बारिश ने आस्ट्रेलिया की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। आस्ट्रेलिया के दो मैचों से अब दो अंक हो गये हैं जबकि बंगलादेश का 2 मैचों से एक अंक है। आस्ट्रेलिया को अपना आखिरी ग्रुप मैच इंग्लैंड से खेलना है जबकि बंगलादेश का आखिरी ग्रुप मैच न्यूजीलैंड से होना है। बंगलादेश ने अपना पहला मैच इंग्लैंड से गंवाया था।
बंगलादेश 44.3 ओवर में 183 रनों में सिमटी
आस्ट्रेलिया ने बंगलादेश को 44.3 ओवर में 182 रन पर ढेर करने के बाद 16 ओवर में एक विकेट पर 83 रन बना लिए थे कि बारिश आने के कारण खेल संभव नहीं हो पाया और मैच अंतत: बिना किसी परिणाम के समाप्त हो गया। आस्ट्रेलिया की पारी में यदि 20 ओवर हो जाते तो वह यह मैच जीत सकता था। लेकिन लगातार बारिश ने ग्राउंड्समैन को कवर हटाने का मौका ही नहीं दिया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website