
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, बॉलीवुड निर्देशक शुजीत सरकार इन दिनों फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ बना रहे हैं। फिल्म में अमिताभ और आयुष्मान की मुख्य भूमिका होगी। यह पहला मौका होगा जब दोनों एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म विक्की डोनर से अपने डेब्यू के बाद आयुष्मान, शुजीत सरकार के साथ दोबारा काम करेंगे तो वहीं अमिताभ के साथ काम करना हर एक्टर के लिए बड़ी बात है।
आयुष्मान ने अमिताभ के साथ काम करने को लेकर बातचीत की है। आयुष्मान ने कहा, ‘‘मैं बच्चन साहब के साथ काम करने के लिए नर्वस और उत्साहित दोनों हूं। ये मिक्स फीलिंग जैसा है। मुझे पेट में गुदगुदी हो रही है। मुझे नहीं पता जब मैं मिस्टर बच्चन के सामने स्क्रीन पर खड़ा होऊंगा तो मुझे कैसा महसूस होगा। मैं बहुत उत्साहित हूं क्योंकि ये शुजीत सरकार और जूही चतुर्वेदी की फिल्म है तो ये विक्की डोनर और पीकू के साथ किसी सपने के सच होने जैसा है।”
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website