Monday , February 9 2026 12:47 PM
Home / Sports / आयरलैंड को 130 पर ऑल आउट कर पाक ने बनाया अजब रिकॉर्ड

आयरलैंड को 130 पर ऑल आउट कर पाक ने बनाया अजब रिकॉर्ड


डब्लिन : मोहम्मद अब्बास और शादाब खान की शानदार गेंदबाजी से पाकिस्तान ने आयरलैंड को उसके पदार्पण टेस्ट मैच की पहली पारी 130 रन पर आउट कर दिया। पाकिस्तान ने इसके बाद आयरलैंड को फालोआन के आमंत्रित किया। यह अपने आप में रिकॉर्ड है क्योंकि पाकिस्तान ने पिछली बार किसी टीम को फालोआन 16 साल पहले दिया था।
बहरआल अब्बास ने 44 रन देकर चार और शादाब ने 31 रन देकर तीन विकेट लिए जिससे पाकिस्तान 180 रन की बढ़त हासिल करने में सफल रहा। इससे पहले पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 310 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी। इस टेस्ट मैच के पहले दिन बारिश के कारण खेल नहीं हो पाया था।
पाकिस्तान ने इससे पहले लाहौर में 2002 में इंजमाम उल हक की अगुवाई में न्यूजीलैंड को फालोआन का न्यौता दिया था। आयरलैंड के केवल चार बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे। इनमें केविन ओ ब्रायन ने सर्वाधिक 40 रन बनाए जबकि हाथ चोटिल होने के बावजूद बल्लेबाजी के लिए उतरे गैरी विल्सन 33 रन बनाकर नाबाद रहे।