
प्रभास की ‘द राजा साब’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म अगले महीने रिलीज होने जा रही थी, लेकिन अब फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये पोस्टपोन हो गई है। और इसकी वजह का भी खुलासा हुआ है।
प्रभास तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के ‘रेबेल स्टार’ हैं। लेकिन 2015 में आई ‘बाहुबली’ और 2017 में रिलीज हुई ‘बाहुबली 2’ से उन्होंने पूरी फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। वो सबके चहेते स्टार बन गए। इसके बाद प्रभास अब तक ‘साहो’, ‘राधे श्याम’, ‘आदिपुरुष’ जैसी फिल्मों में नजर आए, लेकिन ‘सालार: पार्ट 1- सीजफायर’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ से उन्होंने फिर से सक्सेस का स्वाद चखा। अब फैंस उनकी अगली फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। इस लिस्ट में ‘द राजा साब’ भी है। ये 2025 में रिलीज होने के लिए शेड्यूल की गई थी, लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट बता रही है कि इसमें बदलाव हुआ है!
सूत्रों के अनुसार, डायरेक्टर मारुति की हॉरर-कॉमेडी The Raja Saab तय समय पर रिलीज नहीं होगी। हालांकि, डायरेक्टर से लेकर प्रोडक्शन हाउस ‘पीपल मीडिया फैक्ट्री’ इस पर चुप्पी साधे हुए है। फिल्म की यूनिट के एक सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि फिल्म 10 अप्रैल 2025 को थिएटर्स में नहीं आएगी। इस फिल्म में Prabhas के अलावा निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और रिद्धि कुमार भी हैं।
Home / Entertainment / Bollywood / प्रभास के फैंस के लिए बुरी खबर! ‘द राजा साब’ अगले महीने नहीं होगी रिलीज, क्या ‘रेबेल स्टार’ हैं पोस्टपोन की वजह?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website