
बांग्लादेश में थोड़ी बहुत अशांति के साथ संसदीय चुनाव खत्म हो गये हैं। तारिक रहमान, जो पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के बेटे हैं, वो देश के अगले प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। तारिक रहमान उस वक्त देश संभालने वाले हैं, जब भारत-बांग्लादेश संबंध काफी खराब है। अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने हर वो फैसले किए जिससे भारत से संबंध खराब हो। इसीलिए सवाल ये हैं कि क्या, तारिक रहमान भारत से रिश्ते रीसेट करेंगे? कम से कम कम एक्सपर्ट्स तो यही सलाह दे रहे हैं। बांग्लादेश के एनालिस्ट तस्फीन हुसैन, जो पॉलिटिकल एनालिस्ट हैं, उन्होंने तारिक रहमान को भारत से संबंध सुधारने की सलाह दी है।
दरअसल, रूस के चैनल आरटी के साथ बात करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है। उनसे पूछा गया था कि “बांग्लादेश की अगली सरकार के लिए चीन और अमेरिका के बीच बैलेंस बनाना कितना जरूरी है?” इस सवाल का जवाब देते हुए तस्फीन हुसैन ने कहा कि “बांग्लादेश में जो भी सत्ता में आए, उसे यह समझना होगा कि अमेरिका और चीन के बीच बैलेंस बनाने से पहले, उन्हें भारत के साथ अच्छे और दोस्ताना रिश्ते की जरूरत है।” उन्होंने कहा कि “जो भी सत्ता में आए, उन्हें ये समझना होगा कि बांग्लादेश की जहां मौजूद है, उसकी जियो-पॉलिटिकल स्थिति काफी संवेदनशील है। इसीलिए जो भी सत्ता में आए, उसे अमेरिका-चीन के बीच बैलेंस बनाने से पहले भारत से दोस्ताना और उत्पादक संबंध बनाना चाहिए। यही हित में होगा।”
रहमान की सत्ता में वापसी, भारत के लिए क्या हैं मायने? – तारिक रहमान को जनता ने वोट देकर चुना है इसलिए उनकी जीत के साथ ही भारत ने, बांग्लादेश की तरफ एक कदम बढ़ा दिया है। शुक्रवार को चीन और पाकिस्तान से पहले भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रहमान और उनकी BNP को जीत पर “हार्दिक बधाई” दी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि “बांग्लादेश के लोगों का आपके लीडरशिप पर भरोसा दिखाती है”। उन्होंने रहमान और उनके प्रशासन को यह भी भरोसा दिलाया कि भारत एक “डेमोक्रेटिक, प्रोग्रेसिव और इनक्लूसिव बांग्लादेश” को सपोर्ट करेगा। यानि, भारत, जिसने मोहम्मद यूनुस को भाव नहीं दिया था, क्योंकि वो ‘सलेक्टेड’ नेता था, उसने ‘इलेक्टेड’ रहमान की तरफ संबंध सुधारने के लिए पहला कदम आगे बढ़ा दिया है।
Home / News / अमेरिका-चीन से पहले भारत से रिश्ता सुधारे बांग्लादेश, तारिक रहमान को बांग्लादेशी एक्सपर्ट की सलाह, मानेंगे?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website