
ढाका: बांग्लादेश में आज चक्रवाती तूफान मोरा की वजह से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। चक्रवात के दौरान 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के कारण तटीय क्षेत्रों से करीब 3,00,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। बांग्लादेश के मौसम विज्ञान विभाग ने एक विशेष मौसम बुलेटिन में कहा कि चक्रवाती तूफान उत्तरी बंगाल की खाड़ी में उत्तर की ओर बढ़ गया और कोक्स बाजार और चटगांव के मुख्य बंदरगाह के बीच स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे पहुंचा। आगे इसके उत्तरी दिशा में बढऩे की संभावना है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website