
बांग्लादेश की नई सरकार को अपने पाले में करने के लिए भारत और चीन एक तरह से रेस में लगे हुए हैं। तारिक रहमान के प्रशासन तक दोनों ही देश पहुंच बढ़ा रहे हैं। ढाका में भारतीय उच्चायोग ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि “उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान से मुलाकात की और बांग्लादेश की नई सरकार के साथ जुड़ने और सभी क्षेत्रोँ में लोगों पर फोकस करने वाले सहयोग को मजबूत करने की भारत की इच्छा बताई, जिसमें आपसी हित और आपसी फायदे के आधार पर सकारात्मक, रचनात्मक और आगे बढ़ने के तरीके से मिलकर काम करना शामिल है।”
इसके अलावा उन्होंने बताया कि “इन सभी बातचीत में हमने बांग्लादेश के साथ अपने ऐतिहासिक रिश्तों को आगे बढ़ाने और अपने कई मोर्चों पर आधारित द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करने की इच्छा जताई। हमने लोकतांत्रिक, प्रोग्रेसिव और इनक्लूसिव बांग्लादेश को सपोर्ट करने का अपनी प्रतिबद्धता भी जताई।” वर्मा ने कहा कि “हम सभी क्षेत्रों में लोगों पर केंद्रित सहयोग को मजबूत करने के लिए आगे की सोच के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।”
एस जयशंकर ने बांग्लादेशी विदेश मंत्री को भेजा न्योता – भारतीय उच्चायुक्त के अलावा भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने डॉ. खलीलुर रहमान को दिल्ली आने का न्योता भेजा है। उससे पहले उसी दिनपहले, भारतीय उच्चायुक्त ने बांग्लादेश की विदेश राज्य मंत्री शमा ओबैद इस्लाम से भी मुलाकात की और दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने पर विचार शेयर किए। शमा ओबैद इस्लाम, डॉ. खलीलुर रहमान से अलग भारत समर्थक विचार रखती हैं। उनके भारत से काफी अच्छे संबंध रहे हैं।
बांग्लादेश से कैसे जुड़ने की कोशिश कर रहा चीन – रविवार को ही बांग्लादेश में चीन के राजदूत याओ वेन ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री डॉ. तारिक रहमान से मुलाकात की। इससे पहले वो बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान से मिले थे। बांग्लादेशी अखबार प्रोथोम एलो की एक रिपोर्ट के मुताबिक चीनी राजदूत वेन ने तारिक रहमान की ‘बांग्लादेश फर्स्ट’ पॉलिसी के लिए चीन का पक्का समर्थन जताया है। वेन ने दोनों देशों के रिश्तों के भविष्य को लेकर भी उम्मीद जताई है। चीन ने बांग्लादेशी प्रधानमंत्री को देश आने का भी न्योता भेजा है। बांग्लादेशी दूत ने तारिक रहमान को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री ली कियांग की तरफ से उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
Home / News / बांग्लादेश में तारिक सरकार को अपने पाले में करने की कोशिश तेज, भारत और चीन में लगी रेस, ड्रैगन ने दिया न्योता
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website