Wednesday , March 4 2026 12:55 AM
Home / Sports / बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए घमासान आज से शुरू, थोड़ी देर में होगा टॉस

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए घमासान आज से शुरू, थोड़ी देर में होगा टॉस


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत से आज से हो चुकी है। सीरीज का पहला मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने लगातार तीन बार से इस ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया हुआ है। ऐसे में अपने घर में कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत की कोशिश होगी कि वह चौथी बार भी ऑस्ट्रेलिया को हराए।
ऑस्ट्रेलिया का संभावित प्लेइंग XI : डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी (विकेटीकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, नाथन लियोन, मिचेल स्वेपसन, स्कॉट बोलैंड।
पहले टेस्ट के लिए भारत का प्लेइंग XI : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमान गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविंद्र जाडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।
भारत से हारने का ऑस्ट्रेलिया को है दर्द : ऑस्ट्रेलियाई टीम पिछले दो बार से अपनी सरजमीं पर (2018-19 और 2020-21) भारत के खिलाफ सीरीज गंवा चुकी है। ऐसे में कप्तान पैट कमिंस और उनकी टीम इस बार बदला लेने के इरादे से भारत के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में वर्ल्ड टेस्ट फाइनल दांव पर : रोहित चोट या बीमारी के कारण बड़ी टीमों के खिलाफ सभी टेस्ट चूकते आए हैं। चाहे 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज हो या इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट। अब उनके सामने चुनौती कोहली की तरह भारत को एक बार फिर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ले जाने की है। इसके लिए भारत को जीत में कम से कम दो मैचों का अंतर रखना होगा।