
नई दिल्लीः बीसीसीआई ने अपने नए सालाना कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा बुधवार को कर दी। कप्तान विराट कोहली सहित सात खिलाड़ियों को ग्रेड ए में जगह दी गई है। रवींद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय को टेस्ट क्रिकेट में हालिया प्रदर्शन का फायदा बीसीसीआई के सालाना कॉन्ट्रेक्ट में हुआ है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इन तीनों क्रिकेटर्स को ग्रेड ए में विराट कोहली, एमएस धोनी, आर अश्विन और अजिंक्य रहाणे के साथ जगह दी है। ग्रेड ए के खिलाड़ी को सालाना दो करोड़ रुपए बीसीसीआर्इ से मिलते हैं। इस राशि में भी बढ़ोत्तरी की गई है। पहले यह रकम सालाना एक करोड़ रुपए थी। वहीं रैना इनमें से किसी भी ग्रेड में अपनी जगह नहीं बना पाए।
जानें किस ग्रेड में किसे मिली जगहः-
ग्रेड ए: विराट कोहली, एमएस धोनी, आर अश्विन, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय।
ग्रेड बी: रोहित शर्मा, केएल राहुल, भवुनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, ऋद्धिमान साहा, युवराज सिंह, जसप्रीत बुमराह।
ग्रेड सी: शिखर धवन, अंबाती रायडु, अमित मिश्रा, अक्षर पटेल, करुण नायर, हार्दिक पांड्या, मनीष पांडे, आशीष नेहरा, केदार जाधव, युजवेंद्र चहल, पार्थिव पटेल, जयंत यादव, मनदीप सिंह, धवल कुलकर्णी, शार्दुल ठाकुर, ऋषभ पंत।
क्रिकेटरों की सालाना कमाई
ग्रेड ए: 2 करोड़
ग्रेड बी: 1 करोड़
ग्रेड सी: 50 लाख
मैच फीस
टेस्ट: 15 लाख
ओडीआई: 6 लाख
टी 20 आई: 3 लाख
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website