
ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की मूवी ‘वॉर 2’ रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म का प्री-रिलीज इवेंट हैदराबाद में हुआ, जहां जूनियर एनटीआर ने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हर साउथ इंडियन को डर होता है कि उसे लोग स्वीकार करेंगे या नहीं! पढ़ें रिपोर्ट।
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ये 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले थिएटर्स में अलग-अलग भाषाओं में दस्तक दे रही है। तेलुगू सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की ये बॉलीवुड डेब्यू फिल्म होगी। उन्होंने फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में हिंदी सिनेमा में अपनी जर्नी और को-एक्टर ऋतिक से मिले सपोर्ट के बारे में खुलकर बात की।
इस एक्शन-थ्रिलर में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ कियारा आडवाणी भी हैं। निर्देशन अयान मुखर्जी का है। इसका रजनीकांत की ‘कुली’ से बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा क्लैश होगा।
‘हर साउथ इंडियन को डाउट होता है’ – खैर। हैदराबाद में ‘वॉर 2’ का प्री-रिलीज इवेंट हुआ। इसमें जूनियर एनटीआर ने बॉलीवुड में एंट्री करने से लेकर अपने संदेह पर भी राय व्यक्त की। उन्होंने कहा, ‘मैं साउथ इंडिया से हूं और एसएस राजामौली का शुक्रिया, जिन्होंने साउथ और नॉर्थ के बीच की कई सीमाओं को मिटा दिया, जो सिर्फ फिल्में हैं। लेकिन हर साउथ इंडियन के मन में एक शंका होती है- क्या ये लोग मुझे स्वीकार करेंगे? मुझे खुले दिल से एक्सेप्ट करने के लिए और पहले दिन मुझे जो खूबसूरती से गले लगाया, उसके लिए शुक्रिया। ये फिल्म एनटीआर के हिंदी सिनेमा में आने के बारे में नहीं है, बल्कि ऋतिक के तेलुगू सिनेमा में आने के बारे में है।’
Home / Entertainment / Bollywood / War 2 रिलीज होने से पहले Jr NTR का खुलासा, सता रहा था एक डर, प्री-रिलीज इवेंट में कहा- मैं साउथ इंडिया से हूं…!
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website