
बंगाली बैंगन भाजा एक मसालेदार सब्जी हैं जो कि बंगाल में बहुत चाव से खाई जाती है। यह बनाने में भी काफी आसान हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।
सामग्रीः-
तेल- 45 मि.ली.
लाल मिर्च- 1 टेबलस्पून
हल्दी- 1 टेबलस्पून
नमक- 1 टीस्पून
सिरका- 2 टेबलस्पून
बैंगन- 430 ग्राम
तेल- तलने के लिए
तेल- 2 टेबलस्पून
लहसुन- 1 1/2 टीस्पून
शेज़वान सॉस- 120 ग्राम
पानी- 110 मि.ली.
केचप- 70 ग्राम
सिरका- 1 टेबलस्पून
सोया सॉस- 1 टेबलस्पून
धनिया- गार्निश के लिए
विधिः-
1. एक बाऊल में 45 मि.ली. का तेल, 1 टेबलस्पून लाल मिर्च, 1 टेबलस्पून हल्दी, 1 टीस्पून नमक, 2 टेबलस्पून सिरका डालकर अच्छी तरह मिलाएं और एक तरफ रख दें।
2. अब बैंगन को बीच से काट कर आधा कर लें और फिर इसके बीच कट लगा लें।
3. फिऱ उस पर तैयार मसाला भर के 30 मिनट मेरीनेट होने के लिए रख दें।
4. एक कढ़ाई में तेल गर्म करके बैंगन को सुनहरा ब्राउन होने तक फ्राई कर लें।
5. इसके बाद एक पैन में 2 टेबलस्पून तेल गर्म कर के 1 1/2 टीस्पून लहसुन डाल कर 2 से 3 मिनट तक भूनें।
6. अब इसमें 120 ग्राम शेज़वान सॉस डाल कर अच्छी तरह से मिलाएं।
7. फिर इसमें 110 मि.ली. पानी, 70 ग्राम केचप, 1 टेबलस्पून सिरका, 1 चम्मच सोया सॉस डालकर मिलाएं और गाढ़ा होने तक उबाल लें।
8. अब तलें हुए बैंगन को तैयार सॉस के साथ धनिए से गर्निश करके परोसें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website