Sunday , April 5 2026 5:36 AM
Home / Entertainment / Bollywood / सलमान खान को ये क्या हुआ? जिम में पसीना बहाने के बाद भाईजान के पांव की ‘हालत खराब’

सलमान खान को ये क्या हुआ? जिम में पसीना बहाने के बाद भाईजान के पांव की ‘हालत खराब’

एक्टर सलमान खान पर इन दिनों सभी की निगाहें टिकी हुई हैं, क्योंकि वह अपनी आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम जैसे कलाकार हैं। सलमान इस फिल्म के लिए जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। खैर, फिल्म की रिलीज से पहले एक्टर फैंस के एक्साइटमेंट के लेवल को बढ़ा रहे हैं। हम सभी जानते हैं कि ‘बजरंगी भाईजान’ एक्टर अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने जिम में लेग्स डे पर पैरों की ऐसी तस्वीर शेयर की जिसके बाद सब चौंक गए। फैंस इस तस्वीर से अपनी नजर नहीं हटा पा रहे हैं।
हालांकि बीते दिन से ही Salman Khan की कुछ ऐसी फोटोज वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर लोग समझ नहीं पा रहे कि आखिर ये है क्या। सलमान को इस तरीके से देख कुछ को लग रहा है कि उन्हें कुछ हो तो नहीं गया है। सलमान के पैरों की फोटो जिस तरह से सोशल मीडिया पर फैली हैं, उसे देखने के बाद कुछ फैंस हैरान भी हो गए हैं। लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है। आइए बताते हैं आखिर सलमान ने फोटोज क्यों दिखाई हैं।
सलमान के पैर देख लोगों की बढ़ी चिंता – सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपने जिम से कुछ तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में हम उन्हें ग्रे रंग के शॉर्ट्स पहने हुए देख सकते हैं जिसे उन्होंने ब्लैक टीशर्ट के साथ पेयर किया था। पहली तस्वीर में उन्हें अपने जिम इक्विपमेंट की सीट पर आराम करते देखा जा सकता है। अगली तस्वीर में हम उन्हें पानी की एक छोटी बोतल पकड़े हुए देख सकते हैं। आखिरी तस्वीर में वह पानी पीते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा- लव हेटिंग लेग्स डे। हालत खराब।