
बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अपनी बहन समीक्षा पेडनेकर के साथ अक्सर किसी ने किसी पार्टी या इवेंट में दिख ही जाती हैं। इस बार दोनों बहनें दिखीं मुंबई एयरपोर्ट पर जिन्हें देखकर पे समझ पाना मुश्किल है कि कौन भूमि हैं और कौन उनकी बहन। अब ये वीडियो इंटरनेट पर हर तरफ वायरल हो रहा है और लोग असली-नकली की पहचान के लिए बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं।
दोनों बहनें बिल्कुल एक जैसी दिखती हैं। उनका चेहरा-मोहरा और बॉडी स्ट्रक्चर ही नहीं बल्कि उनका पहनावा भी लगभग एक सा ही। यही वजह है कि लोग आसानी से ये फर्क नहीं कर पाते कि कौन एक्ट्रेस हैं और कौन उनकी बहन।
कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन, भूमि कौन सी वाली – विरल भयानी ने इन बहनों का एयरपोर्ट वाला वीडियो शेयर किया है जिसपर लिखा है- कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन, भूमि कौन सी वाली। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- काफी ज्यादा कन्फ्यूजन है, एक साथ दो-दो भूमि। उनके इस वीडियो पर भूमि ने खुद रिएक्ट भी किया है और स्माइल वाली इमोजी शेयर की है।
पिछली फिल्म रही फ्लॉप – भूमि हाल ही में करण बुलानी की फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ में नजर आई थी जो सिनेमाघरों में फ्लॉ़प साबित हुई। महिलाओं की सेक्शुअल लाइफ पर बनी इस फिल्म की कहानी लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आई। इसमें भूमि के साथ-साथ शहनाज़ गिल, डॉली सिंह और कुशा कपिला भी नजर आई थी।
फिल्म ‘द लेडी किलर’ की भनक तक नहीं लगी – वहीं उनकी दूसरी फिल्म ‘द लेडी किलर’ हाल ही में 3 नवंबर रिलीज हुई जिसकी लोगों को भनक तक नहीं थी। इस फिल्म को लेकर रिलीज से पहले कोई प्रमोशन नहीं हुआ और निर्देशक अजय बहल ने पहले कहा कि फिल्म अधूरी है। हालांकि, बाद में उन्होंने दावा किया कि फिल्म पूरी है और उन्होंने केवल मजाक किया था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website