
भारतीय नौसेना ने बताया है कि चार जहाज स्टैंडबॉय पर हैं. पोरबंदर और ओखा में पांच-पांच राहत दल और वलसुरा में 15 राहत दल तैयार हैं. गोवा में आईएनएस हंस और मुंबई में आईएनएस शिकरा नेवल एयर स्टेशन पर नेवी के हेलीकॉप्टर को तैयार रहने को कहा गया है.
महातूफान का गुजरात में कारोबार पर बुरा असर पड़ा है. सभी बडे बंदरगाह बंद हैं और समुद्र से तेल का व्यापार भी ठप है. अर्थव्यवस्था को 2 लाख करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है.
तूफान को लेकर गुजरात के 8 जिलों में रेड अलर्ट – महातूफान को लेकर सौराष्ट्र और कच्छ समेत गुजरात के आठ जिलों में आज गुरुवार (15 जून) बाढ़ बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. 74 हजार लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया गया. सेना, नौसेना, एयरफोर्स के अलावा NDRF की 33 टीमें लगाई गई हैं.
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website