
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बिस्माह माहरूफ ने मां बनने का संकेत देते हुए क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने की घोषणा की है। माहरूफ ने ट्वीट में कहा- मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मैं मां बनने के साथ अपने जीवन में एक नए अध्याय में प्रवेश कर रही हूं। मैं पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को शुभकामना देना चाहती हूं, क्योंकि मैं क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक ले रही हूं। सभी से अच्छे कल की प्रार्थना का आग्रह है।
उल्लेखनीय है कि 29 वर्षीय माहरूफ ने व्यक्तिगत कारणों के चलते गत जनवरी-फरवरी में दक्षिण अफ्रीका के दौरे से भी अपना नाम वापस ले लिया था। तब उनकी सहयोगी जावरिया खान ने स्टैंड-इन कप्तान के रूप में टीम की कमान संभाली थी। वनडे विश्व कप 2022 के लिए क्वालीफिकेशन के लिहाज से पाकिस्तान के सामने एक महत्वपूर्ण वर्ष है।
भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और मेजबान न्यूजीलैंड की तरह एक सीधा प्रवेश सुरक्षित करने में विफल रहने के बाद पाकिस्तान को अब क्वालीफायर मुकाबले खेलने होंगे, जो जून-जुलाई से दिसंबर तक स्थगित कर दिए गए हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website