
पृथ्वी साव विवाद का दूसरा नाम बन चुके हैं। अलग-अलग कारणों की वजह से यह क्रिकेटर हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। ताजा मामला माया नगरी मुंबई का है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पृथ्वी की कुछ लोगों से झड़प हो रही है। जहां पृथ्वी पर कुछ लोग जानलेवा हमले की कोशिश कर रहे हैं। क्रिकेटर की शिकायत पर पुलिस ने अलग-अलग मामलों के तहत एफआईआर तो दर्ज कर ली है। कौन सही है,कौन गलत इसका फैसला तो कोर्ट करेगा। मगर इस पूरे फसाद में अगर किसी का सबसे बड़ा नुकसान हुआ है तो वह पृथ्वी साव ही हैं।
पृथ्वी साव पर लगाए संगीन आरोप – पृथ्वी साव की शिकायत पर ओशिवारा पुलिस ने कुल 8 आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 143, 148, 149, 384, 437, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया। इन आरोपियों में सना उर्फ सपना गिल के वकील ने सामने आकर अपनी पक्षकार की बात रखी है। अली कासिफ खान ने मीडिया में एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि मारपीट सपना ने नहीं, बल्कि पृथ्वी साव ने की थी। वकील का कहना है कि उनकी क्लाइंट सपना को थाने में बिठाकर रखा गया, उसे मेडिकल के लिए भी जाने नहीं दिया गया। इतना ही नहीं सपना ने एक फोटो भी जारी किया है, जिसमें वह पृथ्वी पर दांत से काटने का आरोप लगा रहीं हैं।
वायरल वीडियो में कई बातें – इंटरनेट पर उस रात के कई वीडियोज वायरल हैं, जहां लड़की के हाथ में बेसबॉल बैट है और पृथ्वी उसे खुद को बचाते हुए नजर आ रहे हैं। आरोपी लड़का और लड़की शराब के नशे में लग रहे हैं। लड़ाई के वक्त लड़की लड़खड़ा कर चल रही है। लड़के भी नशे में लग रहा है। एक वीडियो में आरोपी लड़का यह कहते सुने जा सकता है कि पृथ्वी साव ने उसे मुक्का मारा और फोन छिनने की कोशिश की। एक वीडियो में आरोपी सना क्रिकेटर पृथ्वी साव की गाड़ी का पीछा करते और अपने दोस्तों को फोन कर लड़ाई के लिए बुलाते साफतौर पर सुनी जा सकती है।
लेकिन सच्चाई क्या है? – दोनों पक्षों की अपनी कहानी, अपनी दलीलें हैं। वैसे मामला 15 फरवरी की रात का है। जहां क्रिकेटर पृथ्वी साव अपने दोस्तों के साथ एक होटल में पार्टी कर रहे थे। इस दौरान पृथ्वी साव के साथ सेल्फी लेने को लेकर पूरा विवाद शुरू हुआ। कुछ फोटोज के बाद जब क्रिकेटर ने मना कर दिया और मैनेजर ने विवाद बढ़ता देख फैंस ग्रुप को रेस्टोरेंट से बाहर निकाला तो इस विवाद ने हिंसा का रूप अख्तियार कर लिया। कुछ देर बाद बेसबॉल बैट से पृथ्वी साव की कार पर हमला किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज तो आप देख ही चुके हैं।
Home / Sports / दांत से काटा, बदतमीजी की… शराब से शुरू हुआ विवाद, लड़की ने लगाए पृथ्वी साव पर संगीन आरोप
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website