Tuesday , February 17 2026 11:10 AM
Home / Food / ब्लैक फोरेस्ट आइसबॉक्स केक

ब्लैक फोरेस्ट आइसबॉक्स केक


लोग मीठे में केक खाना काफी पसंद करते हैं लेकिन हर बार इसे बाहर से खरीदना काफी महंगा पड़ता है। एेसे में आप घर पर ही इसे आसानी से बना सकती हैं। आइए जाने इसे बनाने की विधि।

सामग्री
3 कप चेरी
2 कप क्रीम
1/2 कप शुगर
1/2 चीज क्रीम
1/2 वेनिला एसेंस
8-12 चॉकलेट वेफर्स
1-2 टी स्पून कोको पाउडर
2 चम्मच व्हिस्की

विधि
1. चॉकलेट वेफर्स और कोको पाउडर को छोड़कर सभी सामग्री को मिक्सर में मिक्स कर के क्रीम तैयार कर लेें।
2. चॉकलेट वेफर्स को पैन में रखें और इसके ऊपर क्रीम को फैलाएं। फिर इसके ऊपर चाॅकलेट वेफर्स रखें।
3. इसे दोबारा दोहराएं और फिर इसके ऊपर चेरी काट कर सजाएं। इसके ऊपर कोको पाउडर डालें।
4. फिर इसे 8 घंटे के लिए फ्रिज में रखें ताकि यह अच्छे से जम जाए।