Saturday , March 14 2026 7:42 PM
Home / Food / ब्लूबेरी मफिन

ब्लूबेरी मफिन

9
बच्चो और बड़ो सभी को ही मफिनज खाना बहुत पसंद आता है।आज हम ब्लूबेरी मफिनज बनाने की रैसिपी बताने जा रहे है जिन्हें घर पर बड़ी ही आसानी से बनाया जा सकता है।
सामग्री
– 2 1⁄2 कप मैदा
– 1 1⁄2 चम्मच बेकिंग पाउडर
– 1⁄2चम्मच बेकिंग सोडा
– 3⁄4 कप चीनी
– 1⁄4 चम्मच नमक
– 2 अंडे फेंटे हुए
– 1 कप छाछ
– 1⁄2 कप मक्खन
– 1 1⁄2 कप ब्लूबेरीज
विधि
1.एक बाउल में सारी सूखी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लें।
2.एक दूसरे बाउल में फैटें हुए अंडे,छाछ और मक्खन को पिघाल कर अच्छे से मिला लें।
3.फिर इसमें मिक्स की हुई सारी सूखी सामग्री डाल दें और इसे अच्छे से मिलाएं ताकि गुठलियां न रह जाएं।
4.अब इसमें ब्लूबेरीज डालकर मिक्स करें।
5.अब गरीस किए हुए मफिन कप में थोड़ा थोड़ा बैटर डालें और 400 एफ पर 20-30 मिनट के लिए बेक करें।
6.मफिनज तैयार है, इन्हें मोल्ड से निकालकर सर्व करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *