
वीनस रिकॉर्ड्स और टेप्स एंड यूनाइटेड 7 के मालिक और बॉलीवुड प्रोड्यूसर चंपक जैन का निधन हो गया है। वे शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म ‘जोश’ और अक्षय कुमार, सैफ अली खान और शिल्पा शेट्टी स्टारर फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ जैसी फिल्मों के प्रोड्यूसर रह चुके हैं।
खबरों के मुताबिक, उनका निधन ब्रेन हैमरेज होने के चलते हुआ है। बॉलीवुड और राजनीति जगत की हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। बॉलीवुड प्रोड्यूसर चंपक जैन के निधन पर एक्टर सोनू सूद ने ट्वीट के सहारे उन्हें याद किया है। सोनू ने लिखा, ‘चंपक जैन जी के अचानक निधन की खबर को जानकर बेहद दुख हुआ। वे एक शानदार शख्सियत थे। उनके साथ मेरी काफी मधुर यादें रही हैं।’
Home / Entertainment / Bollywood / ब्रेन हैमरेज के कारण बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर चंपक जैन का हुआ निधन
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website