
जर्मनी के महान टेनिस खिलाड़ी बोरिस बेकर और उनकी पत्नी लिली के बीच लंदन की कोर्ट में तलाक की प्रक्रिया आखिरी चरण में है। ऐसे में बोरिस ने एक इंटरव्यू में कहा है कि जब आप जिंदगी के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हो और आपका सबसे विश्वस्नीय साथी साथ छोड़ जाए तो आपको बहुत दुख होता है। बता दें कि बोरिस और लिली के बीच एक वक्त ऐसा भी था जब दोनों के जुनूनी रोमांस के खूब चर्चे हुआ करते थे।
51 साल के बेकर ने जर्मन पत्रिका ‘बंट’ को दिए इंटरव्यू में दिल के राज खोले। उन्होंने कहा, मैंने अपनी जिंदगी में कभी भी किसी से इतना जुनूनी प्यार नहीं किया। उन्होंने कहा कि लिली से शादी टूटने के लिए वह उन लोगों को जिम्मेदार मानते हैं जिन्होंने उनकी जिंदगी बेमतलब दखल दिया। बोरिसन ने कहा कि लिली भावुक, जिंदादिल और खूबसूरत तो है लेकिन उसमें कई कमजोरियां भी हैं।
बोरिस को बीते साल 33 लाख पाऊंड का कर्ज न चुका पाने के चलते दीवालिया घोषित कर दिया गया था। इसी बीच उन्होंने नाक के कैंसर की सर्जरी भी कराई। बोरिस ने लिली को याद करते हुए कहा कि जब मैंने लिली को पहली बार मियामी की खूबसूरत शाम में देखा था तो मेरे दिल की घंटी बज गई थी। हालांकि तब मैं बेहद मजबूत था कि किसी के प्यार में नहीं पडूंगा। पर चीजें तेजी से बदली और 2009 में एक दिन ऐसा भी आया जब मैं उससे शादी करने के लिए एक और दिन इंतजार तक नहीं कर सकता था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website