
ब्रिटिश बॉक्सर आमिर खान तीसरे बच्चे के पिता बन गए हैं। पाकिस्तान मूल की उनकी पत्नी मखदूम ने दो सप्ताह पहले ही अपने तीसरे बच्चे को जन्म दिया है। मखदूम जब बच्चों के लिए शॉपिंग करने के लिए एक मॉल में गई तो नैपी के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की गई अपनी एक फोटो के कारण वह ट्रोलिंग का शिकार हो गई। दरअसल, मखदूम ने हाथ में नैपी का एक पैकेट पकड़कर स्टाइलिश अंदाज में फोटो खिंचवाई है इसपर सोशल मीडिया पर बैठे बॉक्सिंग फैंस ने जमकर मजे लिए हैं।
ट्रोलर्स ने तीसरे बच्चे को जन्म देने के दो सप्ताह बाद ही मखदूम के इस स्टाइल को अच्छा नहीं समझा। एक फैंस ने लिखा- मैं तो तीसरे बच्चे को जन्म देकर कभी ऐसा नहीं करती जैसा यह कर रही है। तो एक ने समर्थन में लिखा- आराम करो और अपने बेबी के साथ आनंदमयी समय बिताओ। इसकी फिक्र न करो कि हील्स में आप कैसी लग रही है। आपको भारी मेकअप की बजाय नैचुरल भी अच्छी लगती हैं।
हालांकि मखूदम को कई फैंस की ट्रोलिंग बिल्कुल अच्छी नहीं लगी। उन्होंने एक पोस्ट पर कमेंट हुए लिखा- हर किसी का अपना रास्ता होता है। मैं इस ड्रैस में काफी आराम से हूं और अच्छा महसूस कर रही है। इसमें कोई गड़बड़ी नहीं है। इसके अलावा मेरे आई लैशेस भी असली है। आपका धन्यवाद।
एक फैंस ने लिखा- आपको इस फोटो पर नफरत भरे कमेंट्स इसलिए मिल रहे हें कि क्योंकि आप अपना नकली व्यक्तित्व पेश कर रहे हैं। आपका लुक ठीक नहीं है। यहां जलन है। जलन इसलिए क्योंकि आपका पति चीटर है और आपका चेहरा मेकअप से भरा। कृप्या थोड़ा स्टाइलिश होना भी सीखें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website