Monday , February 16 2026 8:56 AM
Home / Lifestyle / Boyfriend गलती करने के बाद भी नहीं मांगता माफी, यह हो सकते हैं कारण

Boyfriend गलती करने के बाद भी नहीं मांगता माफी, यह हो सकते हैं कारण

किसी के प्यार में होना बहुत खूबसूरत अहसास है। उस समय सब कुछ अच्छा लगता है और आप ज्यादा से ज्यादा अपने पार्टनर के साथ टाइम बिताना चाहते हो। लेकिन कहते है ना जहां प्यार होता है वहीं टकरार होती है। बेशुमार प्यार होने के बावजूद कप्लस के बीच मनमुटाव और लड़ाई-झगड़े होना आम बात है। लेकिन एक सॉरी बोल के माफी मांगने से सब कुछ ठीक हो जाता है। सारे गिले शिकवे आसानी से दूर हो जाते है। लेकिन देखा गया है कि पुरुषों को आगे बढ़कर माफी मांगने में हिचकिचाहट होती है। आइए जानते हैं कि किन कारणों से आपका पार्टनर सॉरी नहीं बोलता।
पुरुष हमेशा यह मानते हैं कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है तो वह माफी किस बात की मांगे। अगर उन्होंने कोई गलती की भी होती है तो वह यह समझते हैं कि अगर वह माफी मांग लेंगे तो पार्टनर से किसी तरह कम हो जायेंगे। उन्हें फिर आगे हमेशा ही आपसे बिना वजह भी मांगी मांगनी पड़ेगी। ऐसे में आपको उन्हें सुरक्षित महसूस करवाना चाहिए और पुरुषों को भी अपनी गलती के बारे में जान लेना चाहिए।
इनसिक्योरिटी का डर – कुछ पुरुष पार्टनर इनसिक्योरिटी के डर से माफी नहीं मांगते। उन्हें लगता है कि माफी मांगने से कहीं कोई नकारात्मक स्थिति ना आ जाए। इसी डर से वो भावनाओं की उधेड़बुन में उलझे रहते हैं और तय नहीं कर पाते कि माफी मांगू या नहीं। वो सोचते हैं कि माफी मांगने के बाद शायद हालात उनके पक्ष में ना रहें। इसी डर से वो ये निश्चित नहीं कर पाते कि कब और कैसे पार्टनर को सॉरी कहें। ऐसे में आगे बढ़कर प्यार से उन्हें उनकी गलती का एहसास कराना जरूरी होता है।
बिन बोले माफी मांगना – कुछ पुरुष सॉरी कहने की बजाय माफी मांगने का दूसरा तरीका अपनाते हैं। जैसे पार्टनर को उनकी पसंद का कोई गिफ्ट देकर उन्हें खुश करने की कोशिश करते हैं। कभी-कभी वो पार्टनर का ज्यादा ख्याल रखकर भी अपनी भावनाओं को जाहिर करते हैं। दिलचस्प बात तो ये है कि महिलाओं को भी पुरुषों का बिना बोले माफी मांगने का ये अंदाज बहुत अच्छा लगता है। वो बिना कहे ही वो उनकी भावनाओं को समझ जाती है।
घमंडी स्वभाव – हो सकता है कि आपके पार्टनर का स्वभाव ही ऐसा हो कि उन्हें अपनी गलती मानने की आदत ही ना हो। उन्हें इस बात का घमंड हो सकता है कि वो कभी गलत नहीं होते। ऐसे स्वभाव वाले लोगों के रिश्ते लंबे समय तक नहीं चलते हैं। पार्टनर के साथ चीजें जल्द ही खराब होने लगती हैं। आपके पार्टनर की गैरजिम्मेदारी का असर आपके रिलेशनशिप पर ना पड़े इसलिए उन्हें समझने और समझाने की कोशिश जरूर करें।