Tuesday , February 10 2026 4:59 AM
Home / Sports / रिकी पॉन्टिंग के बाद ब्रैड हैडिन बड़ा बयान, बोले- अब टीम इंडिया नहीं कर पाएगी कमबैक

रिकी पॉन्टिंग के बाद ब्रैड हैडिन बड़ा बयान, बोले- अब टीम इंडिया नहीं कर पाएगी कमबैक


ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के बाद पूर्व विकेटकीपर ब्रैड हैडिन ने कहा कि एडिलेड में खेले गए डे-नाइट मैच में आठ विकेट से करारी शिकस्त झेलने के बाद चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के लिए वापसी करना बहुत मुश्किल होगा। हैडिन ने कहा कि भारतीय टीम के पास पहले टेस्ट में जीत दर्ज करने का शानदार मौका था। टीम हालांकि दूसरी पारी में अपने न्यूनतम 36 रन पर आउट हो गई और ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट से मैच अपने नाम कर बॉर्डर-गावसकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।
हैडिन ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि वे इस हार से उबर पाएंगे।’ ऑस्ट्रेलिया के लिए 66 टेस्ट खेलने वाले इस 43 साल के पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि एडिलेड में ऐसे हालात थे जिसमें भारतीय गेंदबाजों के मदद मिल रही थी। उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि टेस्ट मैच में जीतने का उनके पास एकमात्र मौका एडिलेड मे था। मुझे लगता है कि उनके गेंदबाजों की यहां की परिस्थितियां रास आ रही थी। मुझे नहीं लगता कि अब वे वापसी कर पाएंगें।’
उन्होंने कहा, ‘आपको ब्रिसबेन में एक टेस्ट खेलना है जहां ऑस्ट्रेलिया को हराना काफी मुश्किल होता है। अगले दो टेस्ट मैचों में विकेट से हालांकि भारतीय टीम को मदद मिलेगी लेकिन वे इसका फायदा नहीं उठा सकेंगे।’ भारतीय टीम ने 2018-19 में शानदार गेंदबाजी आक्रमण के दम पर ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतकर इतिहास रचा था लेकिन टीम इस बार अनुभवी इशांत शर्मा के बिना दौरे पर गई है।

ऑस्ट्रेलिया के हाथों डे-नाइट टेस्ट में आठ विकेटों से मिली हार बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ही नहीं, क्रिकेट फैंस भी स्तब्ध हैं। भारतीय टीम इस मैच में दूसरी पारी में 36 रनों पर ही ढेर हो गई। यह टेस्ट की एक पारी में उसका न्यूनतम स्कोर है। इस मैच में कई ऐसे रेकॉर्ड बने, जो टीम इंडिया और उसके फैंस भूलना चाहेंगे। आइए जानें, इस डे-नाइट टेस्ट में बने रेकॉर्ड्स के बारे में…
टीम इंडिया ने एडिलेड में 96 साल का एक अनचाहा रेकॉर्ड तोड़ दिया। दूसरी पारी में मेहमान टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े में नहीं पहुंच सका। यह वाकया टेस्ट इतिहास में दूसरी और बीते 96 साल में पहली बार हुआ है। 96 साल पहले 14 जून, 1924 को दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच हुए टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम पहली पारी में 30 रन ही बना पाई थी और उसका कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका था।

इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने डे-नाइट टेस्ट में अपना विजयक्रम बरकरार रखा है और साथ ही वह दूसरी ऐसी टीम बन गई है, जो डे-नाइट टेस्ट मैच की पहली पारी में पीछे रहने के बाद भी मैच जीतने में सफल रही है। इससे पहले, श्रीलंका ने 2018 में ब्रिजटॉउन में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में पीछे रहने के बावजूद डे-नाइट टेस्ट मैच में जीत अपने नाम की थी।

इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने डे-नाइट टेस्ट में अपनी बादशाहत बरकरार रखी है। उसने आठ मैच खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है। भारत के साथ यह उसका पहला मैच था। साथ ही एडिलेड में यह उसका पांचवां मैच था और उसने इस मैदान पर भी अपना रेकॉर्ड कायम रखा है।
विराट कोहली की कप्तानी में भारत को पहली बार लगातार तीन टेस्ट मैचों (न्यूजीलेंड में दो हार और अब ऑस्ट्रेलिया में) में हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम इससे पहले, कोहली की कप्तानी में तीन बार लगातार दो टेस्ट मैच हार चुकी थी, लेकिन यह पहली बार है जब उसे लगातार तीन टेस्ट मैचों में हार मिली है। भारत ने 2018 में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड में और इस साल न्यूजीलैंड में मैच हारे थे।

विराट कोहली इससे पहले टॉस जीतकर कभी टेस्ट मैच नहीं हारे थे, लेकिन एडिलेड में उनकी किस्मत पल्टी खा गई। भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान कोहली ने 26वीं बार टेस्ट मैच में टॉस जीता। इससे पहले 25 मुकाबलों में भारत ने 21 जीते और चार मैच ड्रॉ रहे थे।
कोहली ने अब तक 56 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की है, जिसमें से उसने 33 जीते हैं और 13 हारे हैं जबकि 10 ड्रॉ रहे हैं। इन 13 मैचों में से उसे 12 मैचों में विदेश में हार मिली है जबकि केवल एक ही मैच वह घर में फरवरी 2017 में पुणे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हारा है। कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी से छह टेस्ट ज्यादा जीते हैं।

सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल टेस्ट में भारत के लिए सबसे तेजी से 1000 रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। यह मयंक की टेस्ट में 19वीं पारी रही, जबकि 12वां टेस्ट है। मिशेल स्टार्क की गेंद पर चौका मार उन्होंने टेस्ट में अपने 1000 रन पूरे किए। मयंक का यह उनसे आगे विनोद कांबली और चेतेश्वर पुजारा हैं। कांबली ने 14 पारियों में ही एक हजार रन पूरे कर लिए थे। पुजारा ने 18 पारियों में 1000 रन बनाए थे।

 

मोहम्मद शमी भी पहले टेस्ट में चोटिल होने के बाद सीरीज से हट गए हैं। हैडिन ने कहा, ‘पिछली बार भारतीय टीम के पास शानदार गेंदबाजी आक्रमण था। शमी के चोटिल होने के बाद उनका स्थान भरने के लिए उनके पास विकल्प नहीं है।’ भारत 26 दिसंबर से शुरू होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा।