
लीड्स में मेजबान इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैच की सीरीज का दूसरा टेस्ट जारी है। शनिवार को दूसरे दिन का खेल इंडीज के दो बल्लेबाज क्रेग ब्रेथवेट और शाई होप के नाम रहा। इन दोनों ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली।
दाएं हाथ के ओपनर ब्रेथवेट ने 249 गेंदों पर 17 चौकों व दो छक्कों की मदद से 134 रन बनाए। उन्हें तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने बोल्ड किया। ब्रेथवेट की उम्र अभी 24 साल 269 दिन है। उनके टेस्ट में छह शतक हो गए हैं। 25 साल पूरे करने तक बतौर ओपनर दो ही बल्लेबाज हैं, जिन्होंने ब्रेथवेट से ज्यादा शतक लगाए हैं।
ब्रेथवेट इनमें से एक को पछाडक़र दूसरे नंबर पर आ सकते हैं। वैसे ब्रेथवेट के इस मैच से पहले 38 टेस्ट में 35.14 के औसत से 2355 रन थे। इनमें पांच शतक के साथ 12 अर्धशतक शुमार थे। ब्रेथवेट ने पहला टेस्ट मई 2011 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website