
कनाडा के अलावा ब्रिटेन में भी खालिस्तान समर्थकों की भारत विरोधी गतिविधियों में बड़ी बढ़ोत्तरी देखी गई है। इसके खिलाफ भारत के कड़े विरोध के बाद ब्रिटेन ने खालिस्तानी आतंकियों पर नकेल कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक द्वारा बनाई गई टास्क फोर्स ने खालिस्तानी फंडिंग पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पहली बार खालिस्तान को फंडिंग करने वाले 50 से ज्यादा अकाउंट फ्रीज किए गए हैं। ये सभी खाते भारत में प्रतिबंधित बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े हैं।
टास्क फोर्स ने खालिस्तान से जुड़े छद्म नाम वाले कथित समाजसेवी संगठनों की लिस्ट भी तैयार की है। टास्क फोर्स ने पाया कि ये संगठन भी खालिस्तानी समर्थकों को आश्रय देते हैं। टास्क फोर्स के सूत्रों के अनुसार आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करने वाले संगठनों के खिलाफ जल्द ही बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। टास्क फोर्स को लगभग दो महीने पहले ही बनाया गया है। इसमें भारतीय इंटेलिजेंस – एजेंसियों से भी इनपुट का आदान- प्रदान किया जा रहा है।
Home / Uncategorized / ब्रिटिश PM सुनक का बड़ा एक्शन: UK में खालिस्तानी फंडिंग पर लगाया बैन, 50 से ज्यादा अकाउंट किए फ्रीज
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website