Wednesday , March 4 2026 8:20 PM
Home / Sports / बुमराह ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, कोई भी गेंदबाज नहीं कर पाया ऐसा कारनामा

बुमराह ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, कोई भी गेंदबाज नहीं कर पाया ऐसा कारनामा

नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका के मध्य 5 मैचो की वनडे सीरीज में भारत का पलड़ा काफी भारी रहा। इसी बीच भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने वो कर दिखाया जो कोई भी गेंदबाज नहीं कर सका। इस सीरीज में उन्होने अपने शानदार प्रदर्शन से भारत की सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई। श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में सीरीज के पांचवे मैच में बुमराह ने दो विकेट लेकर इस खास रिकॉर्ड को अपने नाम किया।
बुमराह ने 15 विकेट लेकर रिकॉर्ड अपने नाम किया
बुमराह ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 15 विकेट अपने नाम किए हैं। यह एक रिकॉर्ड है। पांचवे वनडे मैच में दो विकेट लेकर बुमराह ने 15 विकेट झटकाए जो दो देशों के बीच खेले गए वनडे सीरीज में किसी भी तेज गेंदबाज द्वारा लिया गया सबसे अधिक विकेट है । ये कारनामा अंतरराष्ट्रीय में दो गेंदबाज कर चुके थे। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज आंद्रे एडम्स ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज़ में 14 विकेट अपने नाम किए थे। इसके बाद 2009-10 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में भी ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज क्लिंट मैकॉय ने भी 14 विकेट अपने नाम किए थे। लेकिन बुमराह ने इस सीरीज में 15 विकेट लेकर यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
श्रीलंका पर पड़े भारी
भारत के यॉर्कर किंग बुमराह को इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए दो विकेट की जरूरत थी। उन्होंने 14 विकेट के रिकॉर्ड की बराबरी पारी के दसवें ओवर में की। ओवर की दूसरी गेंद पर विरोधी टीम के कप्तान उपुल थंरगा असहज दिखे और विकेट के पीछे एम एस धोनी ने बेहतरीन कैच कर उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। उसके बाद बुमराह ने मिलिंदा पुष्पकुनारा को 08 रन पर बोल्ड कर आंद्रे एडम्स और क्लिंट मैकॉय को पीछे छोड़ते हुए इस सीरीज में 15 विकेट अपने नाम कर लिए। उन्होंने सीरीज के दूसरे माच में 5 विकेट झटकाए।