Tuesday , February 10 2026 1:11 PM
Home / Sports / बटलर ने छक्का जड़ पूरी की T20 वर्ल्ड कप की पहली सेंचुरी

बटलर ने छक्का जड़ पूरी की T20 वर्ल्ड कप की पहली सेंचुरी


इंग्लैंड के तूफानी ओपनर जोस बटलर ने टी-20 वर्ल्ड कप-2021 की पहली सेंचुरी जड़ने का रेकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने सुपर-12 ग्रुप-1 के एक मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ आखिरी गेंद पर छक्का उड़ाते हुए सेंचुरी पूरी की। उनकी इस तूफानी पारी के दम पर इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट पर 163 रन का स्कोर खड़ा किया है।
बटलर ने नाबाद 101 रनों की पारी के दौरान 67 गेंदों का सामना किया, जबकि 6 चौके और इतने ही छक्के उड़ाए। इस दौरान उनका स्ट्राइकरेट 150.75 का रहा। यह उनके टी-20 इंटरनेशनल करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है।
वह टी-20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले दुनिया के 8वें, जबकि इंग्लैंड के दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले एलेक्स हेल्स ने 27 मार्च 2014 को वर्ल्ड टी-20 में श्रीलंका के ही खिलाफ नाबाद 116 रनों की पारी खेली थी।
टी-20 वर्ल्ड कप में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज
क्रिस गेल (दो बार, वेस्टइंडीज)
सुरेश रैना (भारत)
माहेला जयवर्धने (श्रीलंका)
ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड)
एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड)
अहमद शहजाद (पाकिस्तान)
तमीम इकबाल (बांग्लादेश)
जोस बटलर (इंग्लैंड)