Wednesday , October 15 2025 8:21 AM
Home / Entertainment / Bollywood / रणवीर सिंह ने घरीदा नया घर

रणवीर सिंह ने घरीदा नया घर

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। पहले तो वह ‘कॉफी विद करण सीजन 7’ में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासे की वजह से छाए। फिर उनका नाम ‘बिग बॉस ओटीटी’ को होस्ट करने के लिए सामने आया। फिर खबर आई कि वह फिल्म ‘शक्तिमान’ में गंगाधर का रोल करते हुए दिखाई देंगे। कुल मिलाकर वह अपने प्रोफेशनल कामों की वजह से चर्चा में बने थे। अब उन्होंने करोड़ो रुपये का आलीशान अपार्टमेंट खरीदकर सबको हैरान कर दिया है।
रणवीर सिंह लग्जरी लाइफ जीते हैं, इस बात को सब जानते हैं। वह स्टाइलिश और वाइब्रेंट लुक में नजर आते हैं। अब उन्होंने मुंबई के बांद्रा में स्थित रेजिडेंशियल टॉवर ‘सागर रेशम’ में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है, जो किंग खान शाहरुख खान के ‘मन्नत’ और सलमान खान के ‘गैलेक्सी’ के बीच में है। ऐसे में यह तीनों सुपरस्टार अब पड़ोसी बन गए हैं। क्योंकि सब के घर अगल-बगल में स्थित हैं।
रणवीर सिंह ने खरीदा इतने रुपये का घर : मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर ने ये घर 119 करोड़ रुपये में खरीदा है, जो अपार्टमेंट टावर की 16 से 19 मंजिल पर स्थित है। यानी कुल चार फ्लोर पर उन्होंने अपना मालिकाना हक ले लिया है। इनके घर के साइज की बात करें तो कुल 11,266 वर्ग फुट का कार्पेट एरिया है और 1,300 वर्ग फुट की खास छत है। इतना ही नहीं रणवीर सिंह को इस बिल्डिंग में 19 कार पार्क करने की भी सुविधा मिल गई है।
रणवीर सिंह के घर में हैं इतने कमरे : खबरों के मुताबिक, रणवीर सिंह ने 118.94 करोड़ रुपये अपार्टमेंट को खरीदने के दौरान दिए और 7.12 करोड़ रजिस्ट्रेशन के वक्त स्टैम्प ड्यूटी के लिए भरे थे। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान बांद्रा के रीयलटर्स ने बताया कि सागर रेसम की पुरानी बिल्डिंग को रिडेवलेप किया गया है। नीचे के फ्लोर्स रेजिडेंट्स को दे दिए गए हैं। वहीं 16वां फ्लोर 4BHK है। यानी 4 बेडरूम और एक किचन-हॉल है। वहीं बाकी के तीन फ्लोर पेंटहाउस हैं।
रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्में : रणवीर सिंह को हाल ही में ‘जयेशभाई जोरदार’ में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। इसके पहले भी आई उनकी मूवी ’83’ का भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा था। अब वह आलिया भट्ट के साथ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ में नजर आएंगे।