Tuesday , July 1 2025 12:28 PM
Home / News / India / CAA: भारत को घेरने के लिए इमरान ने लिया सौरव गांगुली की बेटी का सहारा

CAA: भारत को घेरने के लिए इमरान ने लिया सौरव गांगुली की बेटी का सहारा


ट्विटर पर लेखक खुशवंत सिंह की किताब का एक किस्सा सांझा कर इमरान खान ने भारत के नागरिकता संशोधन एक्ट (सी.ए.ए.) पर सवाल उठाए हैं। इमरान खान ने वही हिस्सा ट्वीट किया है, जो कि बी.सी.सी.आई. अध्यक्ष सौरव गांगुली की बेटी ने अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट पर सांझा किया था। इमरान खान ने गुरुवार सुबह अपने ट्विटर अकाऊंट पर लिखा, ‘‘खुशवंत सिंह ने पहले ही यह बता दिया था कि भारत किस तरह आगे चलकर नस्लीय भेदभाव कर सकता है।’’
सौरव गांगुली ने ट्वीट कर दी थी सफाई
खुशवंत की किताब ‘द एंड ऑफ इंडिया’ का जो हिस्सा इमरान खान ने ट्वीट किया है, वही हिस्सा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व बी.सी.सी.आई. अध्यक्ष सौरव गांगुली की बेटी सना गांगुली ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसकी वजह से काफी विवाद हुआ था। सौरव गांगुली ने ट्वीट कर सफाई दी थी और लिखा था कि प्लीज, सना को इस विवाद से दूर रखें। यह पोस्ट सही नहीं है।