Friday , April 10 2026 8:25 PM
Home / News / कनाडा को सता रहा अमेरिकी हमले का डर, डोनाल्‍ड ट्रंप ने 95 साल पुराने प्लान को किया जिंदा?

कनाडा को सता रहा अमेरिकी हमले का डर, डोनाल्‍ड ट्रंप ने 95 साल पुराने प्लान को किया जिंदा?


अमेरिकी सेना सबसे पहले जहरीली गैस छोड़ने वाले हथियारों से हमला करेगी और फिर स्ट्रैटजिक बंदरगावों पर कब्जा किया जाएगा। तब तक अमेरिकी सैनिक समुद्र में घुसकर केबल काट डालेंगे, समुद्री पुल और रेल लाइनों को काट दिया जाएगा, ताकि इन्फ्रास्ट्रक्चर को तबाह कर दिया जाए। इसके बाद झीलों और नदियों के किनारे बसे शहरों पर कब्जा किया जाएगा और इस दौरान पूरे देश पर जमीन से, पानी और हवा से हमले किए जाएंगे। बड़ी संख्या में लोगों को बंधक बनाया जाएगा और कुछ ही घंटों में पूरा देश घुटनों पर होगा।
अमेरिका के सैन्य अधिकारियों ने 1930 में कनाडा पर कब्जा करने का ये प्लान तैयार किया था। प्लान बनाने वाले अधिकारियों के मुताबिक ये हमला कई तरफ से एक साथ और काफी ज्यादा आक्रामक होता, ताकि कुछ घंटों में ही पूरे देश की घेराबंदी की जा सके और पूरा कनाडा सरेंडर कर दे। ये पूरा प्लान 1930 की एक क्लासिफाइड रणनीति ‘वॉर प्लान रेड’ का हिस्सा था, जो ग्रेट ब्रिटेन के साथ एक काल्पनिक युद्ध के लिए थी, जिसमें अमेरिका उत्तरी अमेरिका में ब्रिटेन को कोई भी बढत नहीं देना चाहता था। हालांकि उस वक्त इस प्लान को ‘अजीब’ बताकर खारिज कर दिया गया था।
वेनेजुएला पर कब्जा और ग्रीनलैंड पर हमला करने की धमकी के बीच ट्रंप ने कनाडा को अमेरिका का 51वां प्रांत कहा था। जनवरी के आखिर में, ग्लोब एंड मेल ने बताया कि कनाडा की सेना ने कनाडा पर एक काल्पनिक हमले का मॉडल तैयार किया था, जिसमें सुझाव दिया गया था कि गुरिल्ला रणनीति, जो अफगानिस्तान में रूसी और अमेरिकी सेनाओं को खदेड़ने के लिए इस्तेमाल की गई थी, उसे अमेरिकी सैनिकों के खिलाफ इस्तेमाल किया जाएगा।