पेरिस. कान्स फिल्म फेस्टिवल में इंडियन सेलेब्स का अपियरेंस सुर्खियों में है। ऐश्वर्या राय बच्चन और मल्लिका शेरावत के बाद फेस्ट के रेड कारपेट पर सोनम कपूर ने अपना 6th अपियरेंस दिया। 30 साल की सोनम ने व्हाइट कैपेड और इम्ब्रॉइड्री वाला गाउन पहना। वहीं, ‘सरबजीत’ की स्क्रीनिंग के लिए पहुंचीं ऐश्वर्या ने बोल्ड पर्पल लिपस्टिक लगाकर सभी को चौंका दिया। ऐश्वर्या-सोनम के लुक्स पर जमकर ट्विटर रिएक्शन्स आईं। सोनम की ड्रेस को रूमाली रोटी कहा तो ऐश्वर्या के लिपस्टिक को जामुन बताया…
– एक यूजर ने सोनम के व्हाइट गाउन का कंपेरिजन रूमाली रोटी से कर दिया।
– एक और यूजर ने ऐश्वर्या के लिपस्टिक को ब्लैक करंट आइसक्रीम बताया। इसके बाद जोक शेयर कर उनकी लिपस्टिक को काला खट्टा गोला जैसा बताया।
– दूसरे यूजर ने पूछा- “कब आपके लिपस्टिक को एशियन पेंट्स ने स्पॉन्सर किया?”
– एक और यूजर ने लिखा- “ऐसा लग रहा था कि ऐश्वर्या रेड कारपेट पर जाने के पहले खूब जामुन खाकर कर गई थीं।”
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website