Monday , February 9 2026 1:22 AM
Home / Sports / सूर्यकुमार यादव से हाथ नहीं मिला सकते… पाकिस्तान का दावा मैच रेफरी ने सलमान अली आगा को टॉस के समय रोका

सूर्यकुमार यादव से हाथ नहीं मिला सकते… पाकिस्तान का दावा मैच रेफरी ने सलमान अली आगा को टॉस के समय रोका


एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ 7 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। भारत से मिली हार गम वे ठीक से मना भी नहीं पाए थे कि सूर्यकुमार यादव ने अपने एक फैसले से पूरे पाकिस्तान के दिल में आग लगा दी। मैच खत्म होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से बिना हाथ मिलाए ही ड्रेसिंग रूम की तरफ बढ़ गए। पाकिस्तान के लिए हार से बढ़कर था। या यूं कहें कि खचाखच भरे स्टेडियम में पूरी दुनिया के सामने उसकी ये बेइज्जती थी।
ऐसे में पाकिस्तान कहां चुप रहने वाला था। इस बेइज्जती से तिलमिलाते हुए पीसीबी ने एशियन क्रिकेट काउंसिल से रोना गाना शुरू कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक पीसीबी ने हैंडशेक नहीं करने को लेकर एसीसी से शिकायत की है। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने सिर्फ मैच के बाद ही नहीं, बल्कि टॉस के समय पर भी दोनों कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया था, जबकि अमूमन ऐसा देखने को नहीं मिलता है।
हाथ नहीं मिलाने को लेकर पीसीबी ने की शिकायत – भारतीय खिलाड़ियों के द्वारा हाथ नहीं मिलाने को लेकर पीसीबी ने अब एक नया दावा किया है। पीसीबी ने कहा, ‘मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने टॉस के समय कप्तान सलमान अली आगा से कहा था कि वह अपने भारतीय समकक्ष से हाथ न मिलाएं। पाकिस्तान टीम प्रबंधन ने इस व्यवहार को खेल भावना के विरुद्ध बताते हुए विरोध दर्ज कराया है।’ ऐसे में अब ये देखना होगा कि एसीसी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी इस पूरे मामले पर क्या कहते हैं।
पोस्ट मैच में नहीं आए थे सलमान आगा – हाथ नहीं मिलाने को लेकर हुए विवाद के अलावा पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन का भी मामला सामने आया है। दरअसल मुकाबले के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा पोस्ट मैच में बातचीत के लिए नहीं आए। सिर्फ पोस्ट मैच ही नहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी उनकी जगह माइक हेसन ने पत्रकारों से बात की। वहीं पोस्ट मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान को हराने के बाद कहा कि ये सुखद अहसास है। इसके साथ ही उन्होंने इस जीत को पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकी हमले में मारे गए फैमिली और आर्म्ड फोर्स को समर्पित किया।