Friday , July 25 2025 6:35 AM
Home / News / स्पेन से कैटालोनिया की आजादी महज चंद दिनों की बात : कार्ल्स पुइगडेमोंट

स्पेन से कैटालोनिया की आजादी महज चंद दिनों की बात : कार्ल्स पुइगडेमोंट


बार्सिलोना। स्पेन के स्वायत्त क्षेत्र कैटालोनिया के नेता कार्ल्स पुइगडेमोंट ने कहा कि अगले कैटालोनिया द्वारा स्पेन से स्वतंत्र होने की घोषणा चंद दिनों की बात है। रविवार को यहां हुए जनमत संग्रह के बाद अपने पहले साक्षात्कार में उन्होंने बीबीसी से कहा, उनकी सरकार ‘इस सप्ताहंत या अगले सप्ताह की शुरुआत में कार्रवाई कर सकती है।’ पूरे कैटालोनिया में हजारों लोग जनमत संग्रह मतदान के दौरान स्पेन के पुलिसकर्मियों द्वारा की गई ‘ङ्क्षहसा’ के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस हिंसा में 33 पुलिसकर्मी समेत 900 लोग घायल हुए थे।

बीबीसी को दिए साक्षात्कार में पुइगडेमोंट ने कहा कि अगर स्पेनिश सरकार हस्तक्षेप करने की और कैटालोनिया सरकार पर नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश करेगी, तो यह एक ‘ऐसी गलती होगी जो सब कुछ बदल देगी।’ उन्होंने कहा कि फिलहाल उनके प्रशासनऔर मेड्रिड सरकार के बीच कोई संपर्क नहीं है। उन्होंने यूरोपीय आयोग द्वारा सोमवार को दिए बयान पर असहमति जताई। यूरोपीय आयोग ने कहा था कि कैटालोनिया का मामला स्पेन का आंतरिक मामला है।

स्पेन के नरेश ने टीवी पर देश को संबोधित करते हुए कहा कि जिन कैटालोन नेताओं ने जनमत संग्रह का आयोजन किया था, ‘उन्होंने राज्य की सत्ता का अनादर किया है।’ उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘उन लोगों ने कानून के रात के लोकतांत्रिक मूल्यों को तोड़ा है। आज केटालान समाज विभाजित हो गया है। इस जनमत संग्रह से धनी उत्तर-पूर्वी क्षेत्र और पूरे स्पेन में अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ सकता है।’’उन्होंने जोर देते हुए कहा कि स्पेन इस मुश्किल समय से बाहर निकल जाएगा। स्पेनिश सरकार ने जनमत संग्रह को अवैध करार दिया है।