Monday , June 30 2025 5:49 AM
Home / Entertainment / Bollywood / सेलिब्रिटी मास्टरशेफ: दीपिका कक्कड़ के जाने के बाद शो को लगा एक और झटका! इस कंटेस्टेंट की हुई छुट्टी, हुआ एविक्शन

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ: दीपिका कक्कड़ के जाने के बाद शो को लगा एक और झटका! इस कंटेस्टेंट की हुई छुट्टी, हुआ एविक्शन


‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में कई जाने-माने सेलिब्रिटीज हैं। ये शो हाल ही में तब चर्चा में रहा, जब दीपिका कक्कड़ ने इसे बीच में ही छोड़ दिया। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा जुल्का का एविक्शन हो गया है। उन्होंने हाल ही में इस शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। पढ़िए रिपोर्ट।
सोनी टीवी का पॉपुलर कुकिंग शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ दर्शकों के बीच लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस शो से टीवी पर 4 साल बाद कमबैक करने वाली दीपिका कक्कड़ ने हेल्थ इश्यूज के कारण बीच में ही शो को छोड़ दिया, जिससे फैंस को झटका लगा। अब लेटेस्ट रिपोर्ट ये है कि वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आयशा जुल्का का एविक्शन हो गया है। वो शो से बाहर हो गई हैं।
Celebrity Masterchef शो अपने चौथे हफ्ते में है। पिछले हफ्ते दीपिका कक्कड़, उषा नाडकर्णी, आयशा जुल्का और फैजू मुश्किलें पार करते हुए ‘ब्लैक एप्रेन’ चैलेंज में आगे बढ़े। हफ्ते की आखिरी चुनौती में फेल होने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा जुल्का को शो से बाहर कर दिया गया था। उन्होंने कुछ दिन पहले ही शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी।
डेंजर जोन में आ गई थीं आयशा – आयशा जुल्का के लिए शो में ये हफ्ता काफी चुनौती से भरा रहा। ब्लाइंड वॉल चैलेंज में जज फराह खान, रणवीर बरार और विकास खन्ना ने आयशा की डिश की आलोचना की थी। गुरुवार को टीम चैलेंज के लिए लजीज खाना पकाने के बावजूद आयशा डेंजर जोन में आ गईं।
दीपिका कक्कड़ ने हेल्थ इश्यूज के कारण छोड़ा शो – आयशा के अलावा टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने कथित तौर पर हेल्थ इश्यूज के कारण शो छोड़ दिया है। वो बीमारी के कारण इस हफ्ते कई एपिसोड में शामिल नहीं हो सकीं। उन्होंने बताया कि उनके बाएं कंधे के आसपास लिम्फ नोड्स बढ़ गए हैं और वे दवा ले रही हैं। कुछ हफ्ते पहले उनकी मांसपेशियों में खिंचाव हुआ था।
हो सकती है वाइल्ड कार्ड एंट्री! – दीपिका और अब आयशा के शो से बाहर होने के बाद अब बचे हुए दावेदार हैं- राजीव अदातिया, तेजस्वी प्रकाश, गौरव खन्ना, अर्चना गौतम, निक्की तंबोली, कबिता सिंह, मिस्टर फैजू और उषा नाडकर्णी। अगले हफ्ते शो में एक नई वाइल्ड कार्ड एंट्री भी होने की संभावना है।