Monday , June 30 2025 5:20 AM
Home / Entertainment / Bollywood / चाहत पांडे ने ईशा सिंह को लताड़ा, बोलीं- वो दुष्ट है, अविनाश मिश्रा को नौकर बनाकर रखा है

चाहत पांडे ने ईशा सिंह को लताड़ा, बोलीं- वो दुष्ट है, अविनाश मिश्रा को नौकर बनाकर रखा है


‘बिग बॉस 18’ का फिनाले अब करीब है और फिनाले वीक से पहले ही चाहत पांडे एविक्ट हो गईं। सलमान खान के शो से बाहर निकलने के बाद चाहत पांडे का अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह पर गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने अविनाश को ईशा का नौकर कहा है। पढ़िए रिपोर्ट।
रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का ग्रैंड फिनाले नजदीक है। इस सीजन के टॉप-7 कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं। घर से एविक्ट हो चुकीं चाहत पांडे ने अब टॉप-7 कंटेस्टेंट्स में शामिल ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा पर अपनी जमकर भड़ास निकाली है।
चाहत पांडे हाल ही में Bigg Boss 18 से एविक्ट हो गई थीं, क्योंकि उन्हें कम वोट मिले थे। वो फिनाले वीक से बाहर हो गई थीं। घर में उनकी ज्यादातर बहस अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना से हुई। शो से एलिमिनेट होने के बाद चाहत अपने एक्सपीरियंस और कंटेस्टेंट्स के बारे में बात कर रही हैं, खुलासे कर रही हैं। उन्होंने अविनाश और ईशा पर जमकर निशाना साधा है।
ईशा ने अविनाश को बना दिया है नौकर! – जियो सिनेमा ने चाहत पांडे का एक इंटरव्यू वीडियो शेयर किया है। इसमें चाहत ने कहा, ‘ईशा के कपड़े अविनाश प्रेस कर रहा है। सुबह का नाश्ता लेकर आ रहा है। प्लेट धो रहा है। एक नौकर कैसा काम करता है…।’ उन्होंने आगे कहा, ‘ईशा ने अविनाश को नौकर बनाकर रखा है। अविनाश है तो ईशा है। बस इतनी कहानी है उनकी। वो बहुत दुष्ट है।’
फराह खान फेमस फिल्ममेकर हैं, कोरियोग्राफर हैं। बॉलीवुड में उनका रसूख है, लेकिन उन्होंने एक इंटरव्यू में ये भी बताया था कि उन्होंने जो कुछ भी कमाया है, घर बनाया है, वो टीवी से मिले पैसों से बनाया है। फराह एक बार फिर टीवी पर आ रही हैं। उन्हें ‘सेलिब्रिटी मास्टर शेफ’ में देखा जाएगा। वो जज होंगी। इस बीच उनके भाई साजिद खान भी चर्चा में हैं। उनके खिलाफ ‘मीटू मूवमेंट’ के तहत कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, जिसके बाद उनका करियर लगभग खत्म सा हो गया। बॉलीवुड में जान-पहचान भी काम नहीं आई। ‘बिग बॉस’ में एंट्री करने के बाद भी इमेज ‘व्हाइट वॉश’ नहीं हो पाई। उन्होंने बीते दिनों एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि पिछले 6 साल में बहुत कुछ बदल गया। घर बेच दिया। किराए के मकान में रहने लगे। काम नहीं मिल रहा है, जिससे कमाई नहीं हो रही है। एक तरफ जहां फराह खान की करोड़ों की नेटवर्थ है तो उनके सगे भाई साजिद आर्थिक मंदी का सामना कर रहे हैं। आइये जानते हैं कि इन दोनों की नेटवर्थ कितनी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फराह खान की नेटवर्थ 350 करोड़ रुपये से ज्यादा है। वो गाने को कोरियोग्राफ करने के लिए लाखों रुपये चार्ज करती हैं। इसके अलावा उनकी और उनके पति की एक प्रोडक्शन फर्म भी है, जिससे काफी आमदनी होती है। उनका मुंबई में एक शानदार अपार्टमेंट है, जहां वो पति और तीन बच्चों के साथ रहती हैं और अक्सर उसकी झलक सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।
साल 2018 में साजिद पर गंभीर आरोप लगे। मंदाना करीमी, सलोनी चोपड़ा, रेचल व्हाइट, सिमरन सूरी, मरीना कुंवर, अहाना कुमरा, डिंपल पौला, शर्लिन चोपड़ा और करिश्मा उपाध्याय ने साजिद पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए। इसके बाद उन्हें ‘हाउसफुल 4’ से बाहर निकाल दिया गया।
मीडिया ने जमकर लताड़ा – बीते एपिसोड में घर में मीडिया आई और ईशा सिंह को खूब लताड़ा। उन्हें ‘चुगली आंटी’ कहा गया। ये भी बोला गया कि इस शो में उनका कोई वजूद नहीं है। वो अविनाश के भरोसे आगे आई हैं। ईशा के अलावा विवियन डीसेना, करण वीर मेहरा, शिल्पा शिरोडकर और चुम दरांग की भी क्लास लगी।
कब है ग्रैंड फिनाले? – इस शो का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी 2025, रविवार को रात साढ़े 9 बजे से शुरू होगा, जो तकरीबन 3 घंटे तक चलेगा। आप इसे कलर्स चैनल के अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी देख सकते हैं।